दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत पुलिस हिरासत में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे

किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है. वे यहां जंतर-मतर पर एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आ रहे थे. टिकैत ने ट्वीट भी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती है.

Advertisement
राकेश टिकैत ने ट्वीट करके जानकारी दी. राकेश टिकैत ने ट्वीट करके जानकारी दी.

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने रविवार को बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया है. टिकैत इस समय दिल्ली के मधु विहार थाने की हिरासत में हैं. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया और पुलिस के रोके जाने की जानकारी शेयर की. राकेश टिकैत से पुलिस पूछताछ भी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत को दिल्ली में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है. वे यहां देश में बेरोजगारी के खिलाफ जंतर-मतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आ रहे थे. भारतीय किसान संघ (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के प्रमुख चेहरे टिकैत ने ट्वीट भी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती. ये गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी. यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा. ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगे.

Advertisement

वापस लौटने का अनुरोध कर रही पुलिस

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टिकैत को गाजीपुर में तब रोका गया, जब वह जंतर-मंतर पर जा रहे थे. उन्होंने कहा- इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और मधु विहार पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनसे बात की और उनसे वापस लौटने का अनुरोध किया.

दिल्ली सरकार के मंत्री ने निंदा की

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय ने टिकैत की नजरबंदी की निंदा की. राय ने ट्वीट किया- 'किसान नेता राकेश टिकैत रोजगार आंदोलन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक दिया. ये बहुत ही निंदनीय है.

महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट

पुलिस उपायुक्त (आउटर दिल्ली) समीर शर्मा ने बताया कि SKM और अन्य किसान संगठन सोमवार को जंतर मंतर पर एक 'महापंचायत' का आयोजन कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड पर है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए टिकरी बॉर्डर, प्रमुख चौराहों, रेलवे ट्रैक और मेट्रो स्टेशन के साथ स्थानीय पुलिस और बाहरी बल की पर्याप्त तैनाती की जा रही है. इसके अलावा, फुल प्रूफ लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की पहले से ही व्यवस्था की जा रही है.

Advertisement

इससे पहले टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 75 घंटे तक लखीमपुर में धरना दिया. यहां उन्होंने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. टिकैत ने किसानों के बीच कहा कि ये आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »