'नहीं हटाई तो सील कर दिया जाएगा बीकानेर हाउस...' 70 फोटो हटाने पर रेहान वाड्रा ने आजतक को क्या बताया?

रेहान वाड्रा ने कहा कि बीकानेर हाउस मैनेजमेंट ने उन्हें बताया गया कि कुछ तस्वीरें उनकी पॉलिसी के खिलाफ है और इन्हें डिस्पले नहीं किया जा सकता है. रेहान ने कहा कि उनकी तस्वीरों में नेताओं और राजनीतिक स्लोगन कहीं नहीं थे.

Advertisement
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरों को हटा दिया गया है. (Photo: ITG) रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरों को हटा दिया गया है. (Photo: ITG)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

फोटोग्राफर रेहान वाड्रा ने बीकानेर हाउस मैनेजमेंट को खूब सुनाया है. प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपने तस्वीरों की एक प्रदर्शनी लगाई थी. इस प्रदर्शनी से उनकी 70 तस्वीरें हटा दी गईं. प्रदर्शनी में कुल 100 तस्वीरें थीं.  आजतक ने फोटोग्राफर रेहान वाड्रा से बात की है. उन्होंने कहा कि बगैर बताए आखिरी मोमेंट में उनके प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटा दी गईं.

Advertisement

रेहान वाड्रा ने कहा कि जिन तस्वीरों को हटाया गया वे Gen Z आंदोलन से जुड़ी हुई थीं. उन्होंने कहा कि ये उनकी अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश है. उन्होंने कहा कि तस्वीरें हटाने से पहले उन्हें सफाई का मौका भी नहीं दिया गया. रेहान वाड्रा ने कहा कि जिन तस्वीरों को उन्होंने प्रदर्शनी में लगाया था उस पर कोई राजनीतिक नारा नहीं था. 

बीकानेर हाउस इंडिया गेट के बगल में मौजूद है. रेहान वाड्रा ने कहा कि उन्होंने उन तस्वीरों के जरिये लोगों की भावना को दर्शाया था. रेहान ने कहा कि हर तस्वीर में एक मैसेज होता है, और वे कोशिश करेंगे कि इन तस्वीरों को दिखाएं. 

रेहान वाड्रा ने दावा किया कि बीकानेर हाउस ने उनसे कहा कि अगर तस्वीरें नहीं हटाई गई तो बीकानेर हाउस सील हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीकानेर हाउस जैसे संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे प्रदर्शनियों को अपने यहां जगह दें.

Advertisement

रेहान ने बताया कि इनकी मुख्य आपत्ति पिछले 6-7 महीनों की तस्वीरों से थी. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि ये तस्वीरें उनकी पॉलिसी की खिलाफ है. मैंने उन्हें कहा कि थोड़ा डिटेल में बताइए. मैंने उन्हें ले आउट भी भेजा था. उन्हें कुछ ऑप्शन देना चाहिए था. मैं उनके साथ बैठकर फोटो सेलेक्शन करने को तैयार था. मुझे समझ में नहीं आया कि उनकी रिजनिंग क्या है? 

वे फोटोग्राफ आम लोगों के थे, ये तस्वीरें सीधे रैली की नहीं थी, उसके आस-पास जो हो रहा था, उसकी तस्वीरें हो रही थी. मैंने राजनीतिक नारे सभी हटा दिए थे. मैं उनके साथ बैठकर कुछ तस्वीरें हटाने को तैयार था. लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं सभी 70 की 70 तस्वीरें हटेंगी. 

'नो आइडिया इज़ फाइनल' (No Idea is Final) नाम की इस प्रदर्शनी में उनके पिछले तीन सालों के फोटोग्राफिक काम को एक साथ पेश किया गया है. इसमें स्ट्रीट फोटोग्राफी, युवाओं के आंदोलन और दिल्ली में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें शामिल हैं.

इस प्रदर्शनी में 100 से ज़्यादा तस्वीरें और कलाकृतियां हैं, लेकिन प्रशासन ने दो कमरों में लगी लगभग 70 तस्वीरों पर आपत्ति जताई है.

प्रदर्शनी से पहले की घटनाओं के बारे में बताते हुए रेहान ने कहा कि उन्होंने 15 अक्टूबर को बीकानेर हाउस के साथ इसका लेआउट साझा किया था, और प्रशासन की ओर से उन्हें इसकी स्वीकृति भी मिल गई थी. 

Advertisement

रेहान ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:30 बजे कहा गया कि अगर शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाई गईं, तो शो रद्द कर दिया जाएगा. 

इस घटनाक्रम पर उनकी मां और कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने इसे बेतुका बताया और कहा कि यह पूरे देश के युवाओं की आवाज़ को "दबाने" की कोशिश है. उन्होंने कहा, "आज यह कलाकार है, कल कोई और कलाकार होगा."

प्रियंका वाड्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत बेतुका है. आपको क्या लगता है? वह एक युवा लड़का है, लेकिन आप जानते ही हैं कि पूरे देश में युवाओं की आवाज दबाई जा रही है। इसलिए, यह उम्मीद करना स्वाभाविक ही है कि वे किसी के भी साथ ऐसा कर सकते हैं."

उन्होंने कहा, "प्रदर्शनों की उनकी तस्वीरों में कोई टिप्पणी नहीं थी, न ही कोई ऐसी चीज़ थी जो किसी के लिए अपमानजनक हो; यह बस प्रदर्शन का एक विज़ुअल डॉक्यूमेंटेशन (दृश्य दस्तावेज़) था. तो, साफ है कि उनकी सोच यही है. अब यह लोकतंत्र नहीं रहा. आज वह है, कल कोई और कलाकार होगा."

यह प्रदर्शनी रविवार तक चलेगी और अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी है. अभी भी लगभग 40 तस्वीरें लगी हुई हैं, जबकि 70 से ज़्यादा तस्वीरों को हटा दिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »