राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द, बोले- जल्द आऊंगा

खराब मौसम और तेज बारिश के कारण राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द करना पड़ा. अल्मोड़ा की जनसभा समेत कई कार्यक्रम नहीं हो सके. राहुल गांधी ने कहा कि वह जल्द ही फिर उत्तराखंड आकर लोगों से मुलाकात करेंगे.

Advertisement
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द.(File Photo) राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द.(File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया. इस बारे में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है और कहा कि वह जल्द ही फिर उत्तराखंड का दौरा करेंगे.

राहुल गांधी ने कहा, 'उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था. आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था. दुर्भाग्य से मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया.' 

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि वह सुबह पंतनगर पहुंच गए थे. वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया.

उन्होंने ये भी कहा कि मुझे आपसे बहुत-सी बातें करनी थीं. उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर, जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है. अल्मोड़ा की जनसभा के अलावा पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक थी. साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन मौसम के कारण सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े. 

उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता. कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता.

Advertisement


इसके बाद राहुल गांधी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि, मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा. तब हम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे.



कैसा है उत्तराखंड का मौसम?

फिलहाल उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है. हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »