'बीजेपी ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की...', राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे.

Advertisement
राहुल गांधी ने झारखंड में बीजेपी पर हमला बोला राहुल गांधी ने झारखंड में बीजेपी पर हमला बोला

aajtak.in

  • पाकुड़ ,
  • 02 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब झारखंड पहुंच गई है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने लोगों द्वारा चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन इंडिया गठबंधन इस साजिश के खिलाफ खड़ा हो गया और इस लोकप्रिय जनादेश को चुराने नहीं दिया. इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहे. 

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पिछली भारत जोड़ो यात्रा RSS और बीजेपी के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ थी, लेकिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांगने के लिए निकाली जा रही है.

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था. उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और 'कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है.  उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत में युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने छोटे और मध्यम उद्योगों के खात्मे के लिए मोदी सरकार की नोटबंदी नीति और जीएसटी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय देश में बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है. उन्होंने झारखंड के लोगों को न्याय यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वह उनकी चिंताओं को सुनेंगे. राहुल ने कहा कि हम आपके मन की बात सुनते हैं, अपने मन की बात नहीं करते. यह न्याय यात्रा किसानों, युवाओं और अन्य हाशिए पर मौजूद लोगों के लिए आर्थिक और सामाजिक न्याय और न्याय की मांग के लिए है. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी बैठक को संबोधित किया और न्याय यात्रा को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »