'मेरे खिलाफ पंजाब में केस... मैं डरने वाली नहीं', केजरीवाल पर बरसीं स्वाति मालीवाल, लगाए गंभीर आरोप

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब में अपने खिलाफ दर्ज हुए केस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे में सरकार चलाने और विधायकों को बंधक बनाकर दिल्ली लाने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

Advertisement
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना. (File photo: ITG) स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज से ठीक दो साल पहले इसी दिन केजरीवाल ने मुझे अपने घर पर पिटवाया था और अब मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है.

दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में एक नया केस दर्ज कराने का मामला सामने आया है. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर जोरदार पलटवार किया है.

उन्होंने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए लिखा, मीडिया के माध्यम से पता चला कि पंजाब में मेरे ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल जी ने केस दर्ज करवाया है.

Advertisement

'मैंने बोले दो सच'

राज्यसभा सांसद ने कहा कि मेरा अपराध सिर्फ इतना है कि मैंने दो सच बोले थे. स्वाति मालीवाल ने सीधा हमला करते हुए कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य की कमान एक ऐसे मुख्यमंत्री के हाथ में है जो होश में नहीं रहते. उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान शराब के नशे में चूर होकर मंदिर, गुरुद्वारा और विधानसभा तक जाते हैं और नशे की हालत में सरकारी फाइल्स साइन करते हैं. पंजाब की जनता को ये जानने का पूरा अधिकार है कि उनकी सरकार होश में चलाई जा रही है या नशे में हैं.

मालीवाल ने आरोप लगाया कि जिस वक्त पंजाब में बम ब्लास्ट हुए, पंजाब की मंडियों में किसान परेशान बैठे थे और बिजली कटौती से जनता परेशान थी, उस समय विधायकों को दिल्ली लाया गया. जबकि राष्ट्रपति से मिलने का समय केवल मुख्यमंत्री का था, लेकिन विधायकों को धूप में तख्तियां लेकर खड़ा रखा गया. इसके बाद केजरीवाल जी के दरबार में हाजिरी लगवाई गई. उन्होंने दुख जताया कि पंजाब के 3 करोड़ लोगों का भविष्य दिल्ली से आए 'सुपर सीएम' और उनके लोगों के हाथ में सौंप दिया गया है.

Advertisement




स्वाति मालीवाल ने कहा कि जिस दिन पंजाब के विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए थी, पुलिस-प्रशासन के साथ को-ऑडिनेशन करना चाहिए था, जनता को भरोसा देना चाहिए था, उस दिन उनसे दिल्ली में राजनीतिक ड्रामा करवाया गया. कितना दुखद है कि इन MLAs ने पंजाब के 3 करोड़ लोगों का भविष्य दिल्ली से आये 'सुपर सीएम', उनके गुंडे, हारे हुए MLAs के हाथ दे दिया. इन MLAs की क्या हालत है पूरा पंजाब जानता है. मुझ पर केस लगाया है कि मैंने ये कहा कि इन MLAs को भेड़-बकरी की तरह दिल्ली लाया गया.

'गुरुओं की धरती है पंजाब'

उन्होंने साफ करते हुए कहा कि मैं पंजाब और पंजाब के लोगों की दिल से बहुत इज्जत करती हूं. पंजाब गुरुओं की धरती है, शूरवीरों की धरती है. पंजाबी शेर हैं…  ये ऐसी कौम है जो कभी किसी के सामने नहीं झुकी, लेकिन आज पंजाब के मुख्यमंत्री और MLAs ने दिल्ली के राजनीतिक गुंडों के सामने घुटने टेक दिए हैं. अगर ये भेड़-बकरी जैसा व्यवहार नहीं है, तो फिर क्या है?.

केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि आज से ठीक दो साल पहले, इसी दिन अरविंद केजरीवाल जी ने मुझे अपने घर पर पिटवाया था. पिछले 2 सालों में केजरीवाल ने पूरी कोशिश की हैं मुझे खत्म करने की. अब एक और झूठे, भेदभावपूर्ण केस में मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब के हर जिले में उन पर केस कर दें या जेल डाल दें, वह डरने वाली नहीं हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement