पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 दिन में बॉर्डर रेंज के DIG विवेक शील का ट्रांसफर

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस महकमे में एक अचानक और बड़ा फेरबदल किया है. गृह विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश के मुताबिक, सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बॉर्डर रेंज अमृतसर के डीआईजी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी का महज 11 दिनों के भीतर तबादला कर दिया गया है.

Advertisement
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल.. (Photo: representative) पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल.. (Photo: representative)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:55 AM IST

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर मात्र 11 दिनों की पोस्टिंग के बाद DIG विवेक शील सोनी को बॉर्डर रेंज, अमृतसर से हटा दिया गया है. उनकी जगह IPS हरमनबीर सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद शुक्रवार 12 जून 2026 को चंडीगढ़ से एक आधिकारिक आदेश जारी करके बॉर्डर रेंज अमृतसर के डीआईजी पद पर तैनात वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक शील सोनी का महज 11 दिनों के अंदर तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है.

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस विवेक शील सोनी को बॉर्डर रेंज के पद से हटाने के बाद फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं दी गई है. आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और उनके आगामी पोस्टिंग आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे.

इस फेरबदल में जालंधर में डीआईजी पीएपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर में विवेक शील सोनी के स्थान पर बॉर्डर रेंज की कमान सौंप दी गई है. आदेश पत्र के मुताबिक, संबंधित दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी ज्वाइन करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »