पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पकड़े दो पाकिस्तानी जासूस, संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने का है आरोप

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों-पालक शेर मसीह और सूरज मसीह को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और एयरबेस की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है.

Advertisement
पंजाब पुलिस. (फाइल फोटो) पंजाब पुलिस. (फाइल फोटो)

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 04 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

पंजाब पुलिस ने एक जासूसी-विरोधी अभियान के तहत दो पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा है. पुलिस  ने बताया, अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और एयरबेस ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

पाकिस्तानी जासूसों के गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों-पालक शेर मसीह और सूरज मसीह को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और एयरबेस की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है. '

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं जो हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए से स्थापित हुए हैं. हैप्पी सिंह वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद हैं.'

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में आगे और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

'हम देश के प्रति अपना फर्ज निभा' 

जासूसों को पकड़ने के लिए सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पंजाब पुलिस के बहादुर जवानों ने अमृतसर में पाकिस्तान की जासूसी की साज़िश को नाकाम करते हुए दो गद्दारों को दबोचा है. ये सिर्फ़ गिरफ़्तारी नहीं, राष्ट्रभक्ति का संकल्प है, जिसके लिए पंजाब पुलिस बधाई की हकदार है. बॉर्डर राज्य होने के नाते हम देश के प्रति अपना फर्ज़ निभा रहे हैं और देश के दुश्मनों की नापाक साज़िशों का आगे भी हिम्मत से मुकाबला करते रहेंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »