प्रियंका गांधी बोलीं- खेती बचाने निकले हैं किसान, बीजेपी की हर कोशिश होगी नाकाम

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है. बीजेपी भूल गई है कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. ये किसी से डरेंगे नहीं.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट (फाइल) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट (फाइल)

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST
  • किसानों का आंदोलन 53वें दिन जारी
  • प्रियंका ने कहा- कांग्रेस किसानों के साथ
  • किसी से डरने वाले नहीं किसान: प्रियंका

नये कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में में किसानों का आंदोलन जारी है. दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि किसानों को डराने के लिए बीजेपी कितने भी प्रयास कर ले, वे नाकाम रहेंगे.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बीजेपी किसानों को डराने की चाहे कितनी कोशिश कर लें, वे नाकाम रहेंगे. वे भूल गए हैं कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है. किसान खेती बचाने निकले हैं. उनके संघर्ष को दबा नहीं पाओगे. कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है.

Advertisement

देखें आजतक LIVE TV 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि पार्टी हर राज्य मुख्यालय पर 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी और और किसानों के समर्थन में एक जनआंदोलन शुरू करेगी, साथ नए कानूनों को रद्द करने की सरकार से गुहार भी लगाएगी. सोनिया गांधी के इस आहवान के बाद कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »