कांग्रेस सरकार में क्यों पूरे नहीं होते थे व्यापार समझौते? PM मोदी ने बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण भारत आत्मविश्वास के साथ व्यापार वार्ता नहीं कर पाया और समझौते पूरे नहीं हो सके. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के सुधारों और स्थिर नीतियों से भारत ने कई देशों के साथ महत्वपूर्ण समझौते किए हैं, जिससे उद्योगों और निर्यात को लाभ मिला है.

Advertisement
पीएम मोदी ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है. (File photo) पीएम मोदी ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है. (File photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:56 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को व्यापार वार्ताओं को लेकर यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि उस दौर का आर्थिक कुप्रबंधन भारत को आत्मविश्वास के साथ बातचीत करने से रोकता रहा. उन्होंने कहा, "यूपीए सरकार के वर्षों में कुछ व्यापार समझौते करने की कोशिश जरूर हुई, लेकिन पूरी प्रक्रिया अनिश्चितता और असंगति से भरी रही. बड़े पैमाने पर उनके आर्थिक कुप्रबंधन के कारण भारत आत्मविश्वास की स्थिति से बातचीत नहीं कर पाया. उन्होंने ऐसा माहौल तैयार नहीं किया जिससे वार्ता नतीजे तक पहुंच सके. बातचीत शुरू होती और फिर टूट जाती. लंबे समय तक चर्चा के बावजूद ठोस उपलब्धि बहुत कम रही."

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने नीतिगत फैसलों के जरिए अर्थव्यवस्था को मजबूत किया. उन्होंने कहा, "जब हम सत्ता में आए तो हमने नीतियों आधारित शासन के जरिए आर्थिक पुनरुत्थान का नेतृत्व किया, बुनियादी आर्थिक ढांचे को मजबूत किया और नियम आधारित व्यवस्था बनाई. जब हमने राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत बदलाव और सुधार आधारित दृष्टिकोण सुनिश्चित किया, तब दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ युद्ध का खतरा कितना असली? सवाल पर बोले PM मोदी- 'हमें तैयार...'

उन्होंने हाल के वर्षों में हुए समझौतों का जिक्र करते हुए कहा, "ये व्यापार समझौते भले हाल में हुए हों, लेकिन ये अधिक प्रतिस्पर्धी घरेलू उद्योग, आत्मविश्वासी दृष्टिकोण और खुले नजरिये का परिणाम हैं. हमारे पास अब 38 साझेदार देशों के साथ समझौते हैं, जो भारत के व्यापार इतिहास में अभूतपूर्व उपलब्धि है."

Advertisement

एमएसएमई क्षेत्र पर असर को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, "हम इन ऐतिहासिक समझौतों में ताकत की स्थिति से प्रवेश कर रहे हैं. मेड इन इंडिया की सोच ने हमारे एमएसएमई में नया आत्मविश्वास और ऊर्जा भरी है."

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये समझौते सिर्फ शुल्क में कमी तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने कहा, "ये आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करते हैं. ये विनिर्माण शुल्क को धीरे धीरे उदार बनाते हैं, सेवाओं के एकीकरण को गहरा करते हैं और वस्त्र, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग जैसे श्रम प्रधान निर्यात के लिए नए अवसर बनाते हैं."

यह भी पढ़ें: 'हम डिफेंस फोर्सेज के साथ मजबूती से खड़े हैं, जरूरी कदम उठाएंगे', बोले PM मोदी

उन्होंने भरोसा जताया कि इससे युवाओं के लिए अवसर बढ़ेंगे और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में और मजबूत भूमिका निभाएगा. पीएम मोदी एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, "मुझे विश्वास है कि हमारे युवा अपने कौशल और प्रतिस्पर्धा से दुनिया पर प्रभाव डालेंगे और भारत को अधिक खुली, आत्मविश्वासी और वैश्विक रूप से जुड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान देंगे."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement