'परिवार के लिए मेहनत करने गया था, आतंकियों ने उस आदिल को भी मार दिया', पाकिस्तान पर जमकर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश मानवता का दुश्मन है. पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में मानवता और कश्मीरियत दोनों पर हमला किया था. पाकिस्तान हमारे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहता है. पाकिस्तान कश्मीर के मेहनती लोगों को उनकी आजीविका से वंचित करना चाहता है.

Advertisement
पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए कश्मीरी आदिल को किया याद पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए कश्मीरी आदिल को किया याद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. उन्होंने यहां दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज को देश को समर्पित किया. इस दौरान पीएम मोदी को हाथों में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चलते हुए भी देखा गया. उन्होंने इस दौरान कटरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले में मारे गए स्थानीय कश्मीरी युवक आदिल को भी याद किया.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश मानवता का दुश्मन है. पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर हमला किया था. पाकिस्तान हमारे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहता है. पाकिस्तान कश्मीर के मेहनती लोगों को उनकी आजीविका से वंचित करना चाहता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जो गरीब की रोटी-रोजी का भी विरोधी है. पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया.  उसका इरादा कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई को रोकना था, इसलिए टूरिस्ट्स पर हमला किया. वो टूरिज्म जो लगातार बढ़ रहा था, यहां रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के घर चलते हैं, पाकिस्तान ने उन्हें निशाना बनाया. पाकिस्तान की साजिश इन सबको तबाह करने की थी.

पीएम मोदी ने कहा कि आंतिकयों को चुनौती देने वाला नौजवान आदिल वो भी तो वहां मेहनत-मजदूरी करने गया था. अपने परिवार की देखरेख कर सके इसलिए वह मेहनत कर रहा था. लेकिन आतंकियों ने उस आदिल को भी मार दिया. पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस तरह जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं. जम्मू-कश्मीर के आवाम ने जो ताकत दिखाई है, दुनिया को जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कड़ा संदेश दिया है कि यहां के लोग आतंकवाद को कड़ा जवाब देने का मन बना चुके हैं.

Advertisement

पीएम मोदी ने फ्रांस के एफिल टावर का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है. लोग पेरिस में एफिल टावर देखने के लिए जाते हैं और ये ब्रिज एफिल टावर से भी बहुत ऊंचा है. हम लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा. सब लोग सेल्फी प्वॉइन्ट पर जार सेल्फी लेंगे. हमारा अंजी ब्रिज भी इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है. ये भारत का पहला केबल सपोर्टिेट ब्रिज है. ये दोनों ब्रिज सिर्फ ईंट, सीमेंट, स्टील और लोहे के ढांचे नहीं है. ये पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों पर खड़ा भारत की शक्ति का प्रतीक है. ये भारत के उज्जवल भविष्य की तस्वीर दिखाता है कि विकसित भारत का सपना जितना बड़ा है. उतना ही बुलंद हमारा हौसला है. हमारा सामर्थ्य है और सबसे बड़ी बात कि नेक इरादा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा कि ये नरेंद्र मोदी का वादा है कि मैं विकास को यहीं नहीं रुकने दूंगा. कोई भी बाधा आएगी तो उसे पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा. आज 6 जून है. एक महीने पहले  6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी. पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर सोचेगा तो उसे अपनी शिकस्त याद आएगी. पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उनके यहां अंदर जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा. आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं. पाकिस्तान बौखला गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »