मॉनसून सत्र से पहले सरकार की बड़ी तैयारी, राजनाथ सिंह के दफ्तर में एक घंटे मंथन; संसद में पेश होंगे 5 नए बिल

संसद के मॉनसून सत्र से पहले एनडीए सरकार ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में मॉनसून सत्र के एजेंडे और संसद में पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयकों पर चर्चा हुई.

Advertisement
मॉनसून सत्र से पहले NDA की बड़ी बैठक मॉनसून सत्र से पहले NDA की बड़ी बैठक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

संसद के मॉनसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अहम बैठक की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑफिस में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जेडीयू के नेता ललन सिंह, टीडीपी के राम मोहन नायडू समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई और एक घंटे से ज्यादा समय तक चली.

Advertisement

बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विपक्ष के संभावित मुद्दों और संसद में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की गई. सरकार इस सत्र में कई अहम कानूनों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक: मल्लिकार्जुन खड़गे का PM मोदी को पत्र, संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

सरकार जिन पांच नए विधेयकों को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है, उनमें इनकम टैक्स (संशोधन) विधेयक, 2026, सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास संशोधन विधेयक, 2026 शामिल हैं. इनमें से इनकम टैक्स और सुप्रीम कोर्ट से जुड़े विधेयक अध्यादेशों की जगह लाए जाएंगे.

Advertisement

पहले से लंबित दो विधेयक भी पेश किए जाएंगे

इसके अलावा सरकार दो पहले से लंबित विधेयकों को भी आगे बढ़ाएगी. इनमें विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026, जिसे 25 मार्च 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था, और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025, जिसे 15 दिसंबर 2025 को लोकसभा में पेश कर संयुक्त समिति को भेजा गया था, जो कि मौजूदा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट वॉच और चश्मे के इस्तेमाल में बरतें सावधानी... संसद के मानसून सत्र से पहले सांसदों को सलाह

सरकार की इन विधेयकों पर होगी प्राथमिकता

माना जा रहा है कि मॉनसून सत्र में सरकार आर्थिक सुधार, न्यायिक व्यवस्था, शिक्षा और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े अहम विधेयकों को प्राथमिकता देगी. वहीं विपक्ष भी कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. ऐसे में आगामी मॉनसून सत्र के दौरान संसद में तीखी बहस और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »