'हमने डेथ सर्टिफिकेट मांगा, नशे में धुत भाई ले आया कंकाल', बैंक ने दी सफाई; अब जीतू मुंडा को मिले ₹39000

ओडिशा के क्योंझर मामले में बैंक ने की सफाई आई है. बैंक ने कहा कि हमने नियमों के तहत डेथ सर्टिफिकेट मांगा था. सोशल मीडिया पर आक्रोश के बाद अब बुजुर्ग जीतू मुंडा को बैंक व प्रशासन की ओर से 39000 की कुल सहायता राशि मिल चुकी है. जानें पूरा मामला...

Advertisement
पीड़ित जीतू मुंडा को बैंक और रेड क्रॉस से मिली राहत.(Photo:Screengrab) पीड़ित जीतू मुंडा को बैंक और रेड क्रॉस से मिली राहत.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • क्योंझर/भुवनेश्वर,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

ओडिशा के क्योंझर जिले की मल्लिपोसी शाखा में हुई उस चौंकाने वाली घटना पर अब इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सफाई दी है, जिसमें एक भाई अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया था. बैंक ने कहा कि उनकी ओर से कभी भी मृत ग्राहक की 'भौतिक उपस्थिति' की मांग नहीं की गई थी.

बैंक के अनुसार, घटना के पीछे का सच नियमों की जानकारी न होना और गलतफहमी है. बैंक ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जब जीतू मुंडा ने अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से पैसे मांगे, तो मैनेजर ने बताया कि 'तीसरे पक्ष' को पैसे देने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) अनिवार्य है.

Advertisement

हंगामे का आरोप
बैंक का दावा है कि जीतू मुंडा नशे की हालत में थे और उन्होंने प्रक्रियाओं को समझने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया. बाद में वह अपनी मृत बहन के कंकाल लेकर आए और परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी.

बैंक ने साफ किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक गरीब आदिवासी महिला के पैसों को सुरक्षित रखना था, न कि किसी का उत्पीड़न करना.

जीतू मुंडा को मिली प्रशासन से मदद 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और व्यापक जन-आक्रोश के बाद जिला प्रशासन और बैंक ने तुरंत दखल दिया. ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) ने बताया कि जीतू मुंडा को तत्काल राहत के रूप में रेड क्रॉस फंड से 20,000 रुपये दिए गए हैं.

वहीं, बैंक ने भी बिना देरी किए बहन के खाते में जमा 19 हजार 204 रुपये जीतू मुंडा को सौंप दिए हैं. जीतू मुंडा को अब तक कुल 39 हजार 204 रुपये की आर्थिक मदद मिल चुकी है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

सिस्टम पर सवाल
भले ही जीतू मुंडा को अब राहत मिल गई है, लेकिन इस घटना ने ग्रामीण भारत में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और कमजोर तबके के प्रति अधिकारियों के रवैये पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. बैंक अब स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर औपचारिक 'मृत्यु प्रमाण पत्र' जारी कराने की प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »