नोएडा: अचानक फटा AC का कंप्रेसर, 27वीं मंजिल पर लगी भयानक आग

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में आग लगने की सूचना सामने आई है. सोसायटी की 27वीं मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी.

Advertisement
जानकारी के मुताबिक, एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने की वजह से आग लगी थी.(Photo: ITG) जानकारी के मुताबिक, एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने की वजह से आग लगी थी.(Photo: ITG)

इसरार अहमद / भूपेन्द्र चौधरी

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

नोएडा की एक सोसाइटी में आग लगने की घटना सामने आई है. यह मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित लोटस ब्लूवर्ड सोसाइटी का है, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी की 27वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट के बेडरूम में आग लगी थी.

बताया जा रहा है कि, एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने की वजह से आग लगी थी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. आग पर काबू पा लिया गया. 

Advertisement

फर्नीचर मार्केट में भयंकर आग

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. यह मार्केट खासतौर पर फर्नीचर और कारपेंटर से जुड़े कारोबार के लिए जानी जाती है. आग की चपेट में आने से यहां मौजूद बड़ी संख्या में फर्नीचर की दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.

जानकारी के मुताबिक, इस मार्केट में पहले भी इसी तरह आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

आग की घटनाओं से भारी नुकसान का खतरा बना रहता है. ऐसे में हमें आग से बचाव के लिए पहले से ही जरूरी तैयारियां और सावधानियां बरतनी चाहिए. साथ ही, घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर सर्विसेज को जानकारी देनी चाहिए. समय पर बरती गई सावधानियां और जागरूकता हमें बड़े नुकसान से बचा सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement