पोल के बाद टोल टैक्स का झटका... NHAI ने 5% बढ़ोत्तरी का फैसला लागू किया, देशभर में गाड़ी मालिकों को देना होगा ज्यादा पैसा

वोटिंग खत्म होते ही देश की जनता को टोल टैक्स का बड़ा झटका लगा है. पूरे देश में टोल टैक्स को 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है. नया शुल्क आज यानी की 3 जून से लागू हो जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि इसे पहले ही लागू किया जाना था, लेकिन चुनाव को देखते हुए इसे टाल दिया था.

Advertisement
NHAI ने टोल टैक्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है NHAI ने टोल टैक्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2024,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

लोकसभा चुनावों के सभी चरण पूरे होने के बाद एक तरफ देश रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है तो वहीं इस बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जनता को बड़ा झटका दिया है. NHAI ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है.

वाहन चालकों को आज से ही सभी टोल प्लाजा पर 5 फीसदी ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. जानकारी के मुताबिक हाईवे यूजर फीस को सालाना संशोधन के तहत पहले ही (1 अप्रैल) लागू की जानी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इस बढ़ोतरी को टाल दिया गया था.

Advertisement

नेशनल हाइवे पर 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा

NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दरें 3 जून 2024 से लागू होंगी. उन्होंने बताया कि टोल फीस को संशोधित करना सालाना कवायद का हिस्सा है, जो होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर मुद्रास्फीति में परिवर्तन से जुड़ी हैं. उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार यूजर फीस ली जाती है. इनमें से लगभग 675 पब्लिक फंडेड हैं और 180 रियायतकर्ताओं (Concessionaires) द्वारा संचालित किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: देश भर में आज से महंगा हुआ Amul दूध, इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, जाने नया रेट

टोल दरों में तीन से पांच फीसदी की बढ़ोतरी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार यानी 3 जून 2024 से टोल दरों में 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी लागू हो गई है. अधिकारी ने कहा कि चुनावों के दौरान उपयोगकर्ता शुल्क (टोल) दरों में संशोधन को टाल दिया गया था, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई है, लिहाजा ये दरें 3 जून से प्रभावी हो जाएंगी.

Advertisement

वार्षिक वृद्धि का विरोध करते रहे हैं मोटर चालक

बता दें कि टोल टैक्स एक ऐसा शुल्क है जो वाहन चालकों को कुछ इंटरस्टेट एक्सप्रेस वे, नेशनल और स्टेट हाईवे को पार करते समय देना पड़ता है. ये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत आते हैं. हालांकि, दोपहिया वाहन चालकों को टोल शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. विपक्षी दल और कई मोटर चालक टोल के रेट में होने वाली वार्षिक वृद्धि का विरोध करते आए हैं, उनका कहना है कि इससे आवश्यक वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ जाती है और यात्रियों पर बोझ पड़ता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »