लूडो में मकान मालिक से खुद को हारने वाली महिला के मामले में नया ट्विस्ट, अब पति को खोजने में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ में चार दिन पहले शादीशुदा महिला लूडो के खेल में खुद को दांव पर लगाकर मकान मालिक से हार गई थी. इसे लेकर महिला ने पति ने बयान दिया था जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. पति ने कहा कि वह परदेस से पैसा कमाकर खर्च भेजता है. लेकिन उसकी पत्नी जुए में दांव लगाती रहती है. वहीं, अब पत्नी ने इस पर कुछ और कहानी सुनाई है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • प्रतापगढ़ ,
  • 07 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला अपने मकान मालिक के साथ पति की गैर-मौजूदगी में लूडो खेलती रही और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया. फिर मकान मालिक के सामने खुद को हार गई. महिला के पति ने वीडियो जारी करके बयान दिया था कि वह परदेस से पैसा कमाकर घर पर भेजता है. लेकिन उसकी पत्नी जुए में दांव लगाती रहती है.जब पीड़ित पति की गुहार पर पुलिस ने पत्नी रन्नू को बुलाया तो कहानी में नया मोड़ आ गया.

Advertisement

रन्नु ने बताया की जुआ मैं नहीं बल्कि मेरा पति खेलता है. पुलिस अब उसके पति को खोजने में जुटी है. मामला नगर कोतवाली के देवकली का है. जानकारी के मुताबिक, दो दिन उमेश नामक शख्स ने एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल करके अपनी पत्नी रन्नू पर आरोप लगाया था कि लूडो के खेल में उसकी पत्नी ने खुद को दांव पर लगा दिया था और मकान मालिक से हार गई.

उसका आरोप था कि वह परदेस से पैसा कमाकर खर्च भेजता है और वह जुए में दांव लगाती रहती है. हालांकि, पुलिस ने पहले इस मामले में अंभिज्ञता जताई थी. लेकिन 'आजतक' में खबर छपने के बाद पुलिस ने फौरन महिला को बुलवाया तो नया ट्विस्ट निकलकर सामने आया. पत्नी ने बताया की जुआ वह नहीं बल्कि, उसका पति खेलता है. पुलिस सच्चाई जानने के लिए उसके पति को खोज रही है. 

Advertisement

वीडियो में पति उमेश ने बताया, ''मैं रामपुर बेल्हा का निवासी हूं. मेरी शादी अमेठी जनपद में हुई थी. हमारे दो बच्चे भी हैं. लूडो में हारने के बाद अब मेरी पत्नी मकान मालिक के साथ रह रही है. मैंने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं.''

वहीं, इस बाबत सीओ सिटी सुबोध गौतम से मामले की जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि महिला के पति का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी जुए में मकान मालिक से हार गई. लेकिन उसके घर पता किया गया तो पता चला वो झाड़ू पोछा करके जीवन यापन कर रही है. उसका पति झूठ बोल रहा है. वह जुआ नहीं खेलती. बल्कि उसका पति ही जुआ खेलता है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है.

(रिपोर्ट: सुनील यादव)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »