My Baby Bomma... ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडीज को एयरबस एच सीरीज हेलिकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है. 14 फरवरी 2026 के प्रेम पत्र में उन्होंने अपने प्यार, पछतावे और समर्पण का इजहार किया. उन्होंने कानूनी परेशानियों के लिए माफी मांगी और रिश्ते की तुलना मशहूर प्रेम कहानियों से की. हेलिकॉप्टर को लग्जरी और कस्टमाइज बताया गया है. जैकलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट. Photo ITG सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट. Photo ITG

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर दावा किया है कि उन्होंने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को एयरबस का एक लग्जरी हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है. वैलेंटाइन डे पर एक इमोशनल लव लेटर में उन्होंने अपने गहरे प्यार, पछतावे और समर्पण का जिक्र किया है. 'टू, जैकलीन फर्नांडीज' को संबोधित और 'फ्रॉम, सुकेश चंद्रशेखर' के हस्ताक्षर वाले लेटर की शुरुआत 'माय बेबी बोम्मा जैकलिन' से होती है. उन्होंने लिखा कि वह 'इन ठंडी दीवारों और लोहे की सलाखों' के कारण उनसे दूर हैं और उन्हें ऐसे याद करते हैं जैसे 'रेगिस्तान में खोया हुआ आदमी.' सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, 'हर धड़कन आज हमारे बीच की दूरी का एहसास कराती है. कुछ भी हमारे प्यार को तोड़ नहीं सकता.'

Advertisement

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन को अपने कारण झेलनी पड़ी 'कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी और तनाव' के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि वह इस सबके लिए बेहद शर्मिंदा हैं और जल्द ही सब कुछ ठीक कर 'शांति बहाल' करने का वादा किया.

'तुम सिर्फ मेरी हो'
पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने बेहद अधिकारपूर्ण बातें भी लिखीं. उन्होंने कहा, 'तुम मेरी हो और हमेशा मेरी ही रहोगी.' उन्होंने अपने रिश्ते की तुलना रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनूं और एंथनी-क्लियोपेट्रा जैसी प्रेम कहानियों से की और कहा कि उनका रिश्ता महान प्रेम कथाओं जैसा है. अंत में उन्होंने लिखा, 'आई लव यू क्रेजी माय बोत्ता बोम्मा, हैप्पी वैलेंटाइन डे.'

एयरबस एच सीरीज हेलिकॉप्टर का दावा
सुकेश ने दावा किया कि उन्होंने जैकलिन के लिए 'एयरबस-एच सीरीज हेलिकॉप्टर' की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि यह हेलिकॉप्टर बेहद लग्जरी है और इसके अंदर-बाहर जैकलिन के नाम के अक्षर 'JF' उकेरे गए हैं. उन्होंने बताया कि यह उनके 'जेट और यॉट' से मेल खाता है और इससे वह फिल्म शूट या मुंबई के ट्रैफिक से ऊपर उड़ान भर सकेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि हेलिकॉप्टर उनके 'कड़ी मेहनत की कमाई' से खरीदा गया है, न कि किसी कथित अपराध से.

Advertisement

जैकलिन का नहीं आया कोई जवाब
इस पत्र या कथित तोहफे पर जैकलिन फर्नांडीज की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. सुकेश पहले भी खास मौकों पर जेल से अभिनेत्री को कई पत्र भेज चुके हैं और खुद को मामलों में निर्दोष बताते रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement