मिजोरम: असम राइफल्स का बड़ा एक्शन, 4 म्यांमार नागरिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद

मिजोरम में असम राइफल्स ने भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं. इसके साथ ही 4 म्यांमार नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी तुईपांग में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट से बचने की कोशिश की कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें दबोच लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • सैहा ,
  • 05 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

मिजोरम में असम राइफल्स ने भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं. इसके साथ ही 4 म्यांमार नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक लुंगलेई बटालियन ने बड़ी मात्रा में डब्ल्यूएलएस बरामद किया है. यह ऑपरेशन विशेष सूचना के आधार पर सैहा जिले के तुईपांग ब्लॉक के पास चलाया गया.

सुरक्षाबलों ने जो हथियार औऱ बारूद बरामद किया है. वह युद्ध के समय इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही आरोपी तुईपांग में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट से बचने की कोशिश की कर रहे थे.

Advertisement

सुरक्षाबलों को मिली विशेष सूचना के आधार पर स्पॉट-चेकिंग की गई. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और बारूद बरामद किया गया. इतना ही नहीं, म्यांमार के चार नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. 

जानकारी के मुताबिक जो बारूद बरामद किया गया है वह काफी संवेदनशील है. इससे निर्दोष लोगों के जीवन को खतरा हो सकता था. लेकिन सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारूद औऱ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक बरामद वस्तुओं में राइफल्स, एनएक्स 200 एंटीना, प्वाइंट 22 बारूद, 177 छर्रे, 12 गेज (70 मिमी) काट्रिज, गन पाउडर, केनबो बाइक दस्ताने, लड़ाकू वर्दी और जूते शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को तुईपांग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया.

(रिपोर्ट- पूर्ण बिकाश बोरा)

ये भी देखें

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »