मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने की FIR दर्ज करने की मांग

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील और जंगपुरा के रहने वाले अजय अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है. अपने पत्र में उन्होंने दिल्ली पुलिस से मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है.

Advertisement
सुरन्या अय्यर, मणिशंकर अय्यर- फाइल फोटो सुरन्या अय्यर, मणिशंकर अय्यर- फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील और जंगपुरा के रहने वाले अजय अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है. अग्रवाल ने रायबरेली से भाजपा का प्रतिनिधित्व किया था और 2014 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. अपने पत्र में उन्होंने दिल्ली पुलिस से मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है. मणिशंकर अय्यर की बेटी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान पोस्ट करने को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपशब्द पोस्ट का मामला
गौरतलब है कि पिछले दिनों मणिशंकर अय्यर को बेटी सुरन्या अय्यर ने राम मंदिर निर्माण के विरोध में तीन दिन का व्रत रखा और सोशल मीडिया पर सनातन के खिलाफ अपशब्द पोस्ट किए थे. इस मामले को लेकर सोसाइटी ने सुरन्या अय्यर और मणिशंकर अय्यर को पत्र लिखा था और सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांगने की अपील की थी. माफी नहीं मांगने पर उन्हें सोसाइटी छोड़ कर जाने के लिए कहा गया था. सुरन्या अय्यर दिल्ली के जंगपुरा इलाके में रहती हैं.

सुरन्या अय्यर ने दी थी सफाई
इस मामले को लेकर सुरन्या अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी थी. सुरन्या अय्यर ने फेसबुक पर लिखा, संबंधित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) जिस कॉलोनी से है, वहां मैं रहती ही नहीं हूं. दूसरी बात यह कि मैंने फिलहाल मीडिया से बात न करने का फैसला किया है, क्योंकि अभी भारत में मीडिया केवल जहर और भ्रम फैला रहा है. आप सब मुझे जानते हैं. मैंने भारत में अब तक अपनी सारी ज़िंदगी, लगभग 50 वर्ष, के दौरान सभी राजनीतिक दृष्टिकोण के लोगों के साथ बड़ी हुई हूं, पढ़ी हूं, काम किया है और ऐक्टिविज़म किया है. फिलहाल मैं अपनी बातें अपने फेसबुक और यू-ट्यूब पेजों पर ही रखूंगी ताकि आप स्वयं, शांति से, इसके बारे में सोच सकें. मैं मीडिया सर्कस से बचने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि मेरा मानना है कि भारत में हमें एक बेहतर प्रकार के सार्वजनिक संवाद की आवश्यकता है.आइए हम गाली- गलौच के बजाय, कुछ सोचने का प्रयास करें. जय हिन्द!''

Advertisement

सुरन्या ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक फेसबुक पोस्ट किया था. कहा था कि उन्होंने अपनी मां के हाथ से एक चम्मच शहद पीकर व्रत तोड़ा है. सुरन्या अय्यर की इस तरह की बयानबाजी से सोसाइटी के लोगों में नाराजगी का माहौल पनप उठा.

---- समाप्त ----
इनपुट-पीयूष मिश्रा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »