ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, फ्लाईओवर से नीचे गिरा! VIDEO

महाराष्ट्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक रेलिंग से टकराया और नीचे गिर गया. यह पूरी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
नासिक सड़क हादसा नासिक सड़क हादसा

aajtak.in

  • नासिक,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भयावह दुर्घटना हुई है. तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

नासिक के सिन्नर MIDC इलाके में एक ट्रक तेज गति से आ रहा था, अचानक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक डगमगाने लगा. अनियंत्रित होकर ये ट्रक सीधा फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराया. जोरदार टक्कर के बाद ट्रक संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे गिर गया. ट्रक के नीचे गिरने की जोरदार आवाज आई. आवाज इतनी तेज थी आसपास के कुत्ते-बिल्लियां वहां से डर के भाग गए. पास ही लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हापुड़ NH-9 पर भीषण हादसा, गाय को बचाने में पलटी स्कॉर्पियो... 3 की मौत

हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पल में ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिर गया. आवाज इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को चोटें आई हैं.  

ट्रक ड्राइवर ने वाहन से अचानक नियंत्रण कैसे खोया, यह जांच का विषय है. हादसे में ट्रक ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं, उसका उपचार किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

Advertisement

(इनपुट- प्रवीण ठाकरे) 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »