मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया संसद परिसर का दौरा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र से पहले सभी सांसदों व उनके परिजनों का कोविड टेस्ट करवाया गया. सभी सांसदों को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स सहित अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी किट भेजी गई है.

Advertisement
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (PTI फोटो) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (PTI फोटो)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST
  • ओम बिरला ने संसद परिसर में तैयारियों का जायजा लिया
  • एंट्री गेट से लेकर सभा कक्ष तक एक-एक स्थान का दौरा
  • बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को संसद परिसर का दौरा कर स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों और अन्य तैयारियों का जायजा लिया. बिरला ने एंट्री गेट से लेकर सभा कक्ष तक एक-एक स्थान को बारीकी से देखा और जो भी कमियां दिखाई दीं उन्हें तत्काल दूर करने को कहा. 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार सुबह संसदीय सौध में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक संसद परिसर का दौरा किया. उन्होंने सबसे पहले प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया और वहां लगाए गए थर्मल कैमरा की कार्यप्रणाली को समझा. उन्होंने प्रवेश द्वार पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी को भी सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने सांसदों के लिए तैयार की गई कोविड टेस्टिंग फैसिलिटी, सभा कक्ष, कॉरिडोर, इनर लॉबी, आउटर लॉबी, वेटिंग हॉल, मीडिया स्टैंड और परिसर में अन्य स्थानों को देखा साथ ही छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए.

Advertisement

निरीक्षण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद का मॉनसून सत्र विपरीत परिस्थितियों में आयोजित किया जा रहा है. मॉनसून सत्र के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं. केंद्र सरकार की गाइडलाइंस और विशेषज्ञ संस्थानों के सुझावों का पालन करते हुए सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन व अन्य व्यवस्थाएं माकूल रहें, यह सुनिश्चित किया गया है. बिरला ने विश्वास जताया कि सदन का संचालन निर्बाध और व्यवस्थित रहेगा तथा सभी दलों के सहयोग से संसद पूर्व की भांति कार्य उत्पादकता हासिल करने में सफल रहेगी.

संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति को सांसद कटिबद्ध

इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों को स्वास्थ्य सुरक्षा व अन्य तैयारियों का विस्तृत ब्योरा दिया. बिरला ने बताया कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि असाधारण परिस्थितियों में स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए सत्र के दौरान विधायी विषयों पर अधिक से अधिक सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हो. सभी दलों ने विधायी कार्यों व अन्य विषयों में अधिकतम सहयोग के लिए आश्वस्त किया है. सभी सांसद संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति के लिए कटिबद्ध हैं.

Advertisement

पूरे सत्र के दौरान टेस्ट की व्यवस्था

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र से पहले सभी सांसदों व उनके परिजनों का कोविड टेस्ट करवाया गया. सभी सांसदों को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स सहित अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी किट भेजी गई है. संसद के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का भी टेस्ट करवाया गया. सत्र की पूरी अवधि के दौरान परिसर में टेस्ट की सुविधा रहेगी. यदि किसी सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होती है तो उनके उचित उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »