कारगिल में बेकाबू होकर खाई में गिरा सैन्य वाहन, दो जवान शहीद

लद्दाख के कारगिल में नेशनल हाईवे-01 पर नामिका ला पास के पास भारतीय सेना का एक भारी वाहन गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में वाहन के चालक और सह-चालक दोनों जवान मौके पर ही शहीद हो गए. पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

Advertisement
कड़ी मशक्कत के बाद सेना की गाड़ी को खाई से निकाला गया. (Photo- ITGD) कड़ी मशक्कत के बाद सेना की गाड़ी को खाई से निकाला गया. (Photo- ITGD)

अशरफ वानी

  • लेह,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

लद्दाख के कारगिल में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए. नेशनल हाईवे-01 पर नामिका ला पास के पास सेना का एक भारी वाहन बेकाबू होकर सड़क से फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के चालक और सह-चालक दोनों सैन्य कर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Advertisement

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फर्स्ट रेस्पोंडर के रूप में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर दोनों सैन्य कर्मियों के शवों को बाहर निकाला गया.

इसके बाद शवों को जरूरी चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

इस घटना को लेकर पुलिस थाना वाखा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »