J-K: कुलगाम में हमले के बाद सुरक्षाबलों ने की पूरे इलाके की घेराबंदी, आंतकियों की तलाश तेज

शुक्रवार को कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Advertisement
कुलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी (File Photo- PTI) कुलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी (File Photo- PTI)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज हो गया है. कुलगाम के केल्लाम इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी भी मौत हो गई.

Advertisement

लश्कर से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने कल शाम करीब 8:30 बजे कुलगाम के केल्लाम इलाके में आतंकी हमला करने की कोशिश की. जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है. सुरक्षाबलों ने दो मजदूरों को निशाना बनाया था, एक मजदूर को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया जबकि दूसरे की शनिवार को मृत्यु हो गई. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और खूफिया जानकारी के आधार पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे के रूप में हुई है. वहीं 28 वर्षीय भोपिंदर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर स्थिति में उन्हें 'शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज' ले जाया गया. जहां उनकी मृत्यु हो गई. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी छाती के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: J-K: कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने इसे कायराना हमला करार करते हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है. 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने DGP नलिन प्रभात और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की. साथ ही उन्होंने सुरक्षाबलों अभियान को तेज करने और जल्द से जल्द आतंकियों को मार गिराने के निर्देश दिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »