कोलकाता गोदाम हादसे की जांच के लिए बनाई गई SIT, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम गिरने से अब तक 5 लोगों की मौत हुई है. जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है. अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Advertisement
कोलकाता हादसे के बाद सीएम शुभेंदु ने घटनास्थल का दौरा किया. (Photo: PTI) कोलकाता हादसे के बाद सीएम शुभेंदु ने घटनास्थल का दौरा किया. (Photo: PTI)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ताराताला इलाके में बुधवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से करीब पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. इसके बाद सेना, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), पुलिस और फायर सर्विस की मदद से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अब जांच के एसआईटी का गठन किया गया है.

Advertisement

मलबे के नीचे कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. बचावकर्मी तेजी से काम में लगे हुए हैं. हादसे के बाद का माहौल बड़ा ही दर्दनाक था. 

बिल्डिंग गिरने के बाद मुड़े हुए स्टील और गिरे हुए कंक्रीट के नीचे से मदद के लिए पुकार सुनाई दे रही थी, जिससे उम्मीद जगी कि और भी मजदूर जिंदा मिल सकते हैं.

डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को सौंपा गया केस

कोलकाता के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) के औपचारिक आदेश के बाद, तारातला बिल्डिंग गिरने की घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया है. तारातला पुलिस स्टेशन में 24 जून, 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105, 110 और 3(5) के तहत दर्ज इस मामले को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है.

Advertisement

एसआईटी की अगुवाई कोलकाता के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस करेंगे और इसमें डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और तारातला पुलिस स्टेशन के अधिकारी शामिल होंगे. डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर हीराक दलापति को इस मामले का नया इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (IO) नियुक्त किया गया है.

टीम को घटना की पूरी जांच करने का काम सौंपा गया है और वे नियमित रूप से सीनियर पुलिस अधिकारियों को जांच की प्रगति के बारे में रिपोर्ट देंगे.

यह भी पढ़ें: कोलकाता हादसा: मलबे में दबे कई लोग, राहत-बचाव अभियान जारी

घायलों की हालत गंभीर

अब तक 20 से ज्यादा मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. बचाव दल उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है.

हादसे के बाद सूबे के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सभी एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं. अधिकारी ने कहा, "NDRF, सेना, SDRF, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट सभी मिलकर यहां काम कर रहे हैं. अब तक 25 लोगों को बचाया गया है. इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं. भर्ती किए गए लोगों में से 18 खतरे से बाहर हैं, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है."

Advertisement

सीएम ऑफिस की तरफ से बताया गया कि इमारत गिरने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मुहम्मद गुलजार और लेबर सप्लायर मुहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »