कर्नाटक: पाइप से पानी की जगह निकलने लगे नोट...PWD इंजीनियर के घर छापे के दौरान हैरान रह गई ACB टीम

एसीबी ने यह छापेमारी एसपी महेश मेघनावर के नेतृत्व में की. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी ने सुबह 9 बजे शांतागौड़ा के घर का दरवाजा खटखटाया. लेकिन गेट खोलने में 10 मिनट लगा दिए गए. इससे एसीबी को शक हुआ कि जूनियर इंजीनियर ने पैसे कहीं छिपाए हैं.

Advertisement
एसीबी ने पाइप से पैसे किए बरामद एसीबी ने पाइप से पैसे किए बरामद

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 25 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST
  • कलबुर्गी में एसीबी ने जेई शांतागौड़ा बिरादर के घर मारा छापा
  • शांतागौड़ा पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

कर्नाटक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. एसीबी ने यह छापा PWD इंजीनियर के घर पर मारा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एसीबी के अधिकारी घर में लगे पाइप से कैश और सोने के आभूषण निकाल रहे हैं. 

जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने कलबुर्गी में जेई शांतागौड़ा बिरादर के घर पर छापा मारा. आरोप है कि शांतागौड़ा ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा की. 

Advertisement

प्लंबर बुलाकर काटा गया पाइप
एसीबी ने यह छापेमारी एसपी महेश मेघनावर के नेतृत्व में की. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी ने सुबह 9 बजे शांतागौड़ा के घर का दरवाजा खटखटाया. लेकिन बिरादर ने गेट खोलने में 10 मिनट लगा दिए. इससे एसीबी को शक हुआ कि जूनियर इंजीनियर ने कहीं पैसे छिपाए हैं. 

छापेमारी के दौरान एसीबी ने प्लंबर को बुलाया और उससे पीवीसी पाइप काटने के लिए कहा. प्लंबर ने पाइप काटा तो उसके अंदर से पैसे और आभूषण मिले. 

13.5 लाख रुपए बरामद
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर के घर से छापे के दौरान 13.5 लाख रुपए बरामद हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, एसीबी अधिकारियों को बिरादर के घर की छत से 6 लाख रुपए बरामद हुए. बिरादर मौजूदा समय में जेवरगी सब-डिवीजन में पीडब्ल्यूडी में एक जूनियर इंजीनियर के तौर पर तैनात है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »