'बड़े शहरों में यहां-वहां छेड़छाड़ होती रहती है...', कर्नाटक के गृह मंत्री के बयान पर विवाद

कर्नाटक के गृह मंत्री ने हाल ही में एक महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में पूछे जाने पर कुछ ऐसा बोला, जिससे आलोचना हो रही है. उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में यहां-वहां छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं.

Advertisement
जी. परमेश्वर, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर, कर्नाटक के गृह मंत्री

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 07 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

कर्नाटक (Karnataka) के गृह मंत्री, जी परमेश्वर (G Parameshwara) ने हाल में सामने आए छेड़छाड़ मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में अपराध को नजरअंदाज करते हुए बयान दिया है. उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं बड़े शहरों में यहां-वहां होती रहती हैं." उनके इस बयान से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना हुई है.

गृह मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में अक्सर होती रहती हैं, जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है, वह कानून के मुताबिक होगी. मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश भी दिया है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

छेड़खानी की यह घटना 3 अप्रैल, 2025 को बीटीएम लेआउट में हुई थी और सीसीटीवी में कैद हो गई थी. फुटेज में एक व्यक्ति एक महिला का पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके साथ एक और महिला भी थी. भागने से पहले उसने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेताओं को ठहराया जिम्मेदार

पहले भी हुई ऐसी बयानबाजी...

यह पहली बार नहीं है, जब कर्नाटक के किसी सीनियर नेता ने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर ऐसा बयान दिया हो. जनवरी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के केआर मार्केट के पास सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा कर दिया था.

37 साल की महिला ने दो लोगों पर यौन उत्पीड़न और लूटपाट का आरोप लगाया था. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एफआईआर दर्ज कर ली गई, लेकिन सिद्धारमैया के बयान पर विवाद भड़कते हुए देखा गया था. उन्होंने पूछा, "क्या बीजेपी के कार्यकाल में कोई रेप नहीं हुआ?" उन्होंने आगे कहा कि बलात्कार नहीं होना चाहिए, महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए, लेकिन समाज में हमेशा बुरे तत्व होते हैं 

Advertisement

मुख्यमंत्री के इस बयान की विपक्षी नेताओं ने खूब आलोचना की थी, बीजेपी विधायक अश्वथ नारायण ने इसे 'शर्मनाक औचित्य' कहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »