मॉनसून में करें कर्नाटक की हसीन वादियों की सैर, IRCTC के टूर पैकेज में रहने-खाने की सुविधा मिलेगी फ्री!

IRCTC ने लखनऊ से कर्नाटक के हंपी-बादामी विरासत स्थलों के लिए 6 दिन और 5 रातों का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक चलेगा. जिसमें यात्रियों को रहने-खाने समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. आइए जानते हैं किन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा और कितना खर्च आएगा.

Advertisement
Badami and Hampi Heritage sites in Karnataka (Getty Images) Badami and Hampi Heritage sites in Karnataka (Getty Images)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

अगर आप मॉनसून के सीजन में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होने वाले इस हवाई टूर की अवधि पांच रात और 6 दिनों की है.

"हंपी-बादामी विरासत ओडिसी" नाम से संचालित किया जाने वाला यह टूर पैकेज 30 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन मंदिरों, भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों तथा विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थल घूमने का मौका मिलेगा.

Advertisement

टूर की प्रमुख विशेषताएं

इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा, आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं रात का खाना, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट और स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है. 

इस दौरान पर्यटकों को अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर तथा चित्रदुर्ग किला का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया

इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹53,100/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹43,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹40,600/- प्रति व्यक्ति होगा. माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹35,500/- (बेड सहित) एवं ₹32,100/- (बिना बेड) होगा. 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹17,600/- प्रति बच्चा निर्धारित है.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9236391909 / 9305111765/ 9236391911

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »