इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे विमान में भरा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले पैसेंजर

बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6017 जब टेकऑफ के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी, उसी समय विमान में धुआं देखा गया.

Advertisement
इंडिगो फ्लाइट में दिखा धुआं. (Photo: Social Media) इंडिगो फ्लाइट में दिखा धुआं. (Photo: Social Media)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

बेंगलुरु से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को धुआं नजर आने से अफरा-तफरी मच गई. फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले विमान में धुआं नजर आया, जिसके बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची है. सभी सुरक्षित हैं. बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6017 जब टेकऑफ के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी, उसी समय विमान में धुआं देखा गया. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई.

Advertisement

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया है, जहां टीमें उनकी देखभाल कर रही हैं ताकि उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके. यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जो जल्द ही रवाना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement