Railway News: रेल यात्रियों के लिए गुडन्यूज! जुलाई में भी चलेंगी ये 10 समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी यानी 10 समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया है. इनमें रक्सौल-लोकमान्य तिलक,पटना-चर्लपल्ली, पटना-खोरधा रोड, पटना-हावड़ा और सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. यह ट्रेनें जुलाई से लेकर नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी.

Advertisement
East Central Railway Summer special Trains Extended (File Photo- ITG) East Central Railway Summer special Trains Extended (File Photo- ITG)

जहांगीर आलम / उदय गुप्ता

  • समस्तीपुर/चंदौली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है तो वहीं, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने 05 जोड़ी यानी 10 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है.

पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही कुछ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया गया है.

Advertisement

आइए देखते हैं किन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

> गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल ट्रेन

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अब जुलाई के अंत तक चलाई जाएगी. गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब 28.07.2026 तक हर मंगलवार को रक्सौल से चलेगी.

इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 30.07.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी.

> गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन

गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अब जुलाई के अंत तक चलाई जाएगी. गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल पटना से 29.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी.

इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 29.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 31.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल ट्रेन

बख्तियारपुर-मोकामा -झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते पटना और खोरधा रोड जं. के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अब जुलाई के अंत तक चलाई जाएगी. गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल अब पटना से 30.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.

इसी तरह गाड़ी संख्या 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब खोरधा रोड जं. से 31.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.

> गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन

बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा के रास्ते पटना और हावड़ा के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अब सितंबर के अंत तक चलाई जाएगी. गाड़ी सं. 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल अब पटना से 27.09.26 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी सं. 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल अब हावड़ा से 27.09.26 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को चलेगी.

> गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन

सागर-दमोह-कटनी- प्रयागराज छिवकी-डीडीयू -गया-कोडरमा-गोमो के सोगरिया और धनबाद के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल दिनांक 16.07.26 से 28.11.26 तक चलाई जाएगी. गाड़ी सं. 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल सोगरिया से 16.07.26 से 26.11.26 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को तथा गाड़ी सं. 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल धनबाद से 18.07.26 से 28.11.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »