वॉटर मैनेजमेंट के लिए भारत और सऊदी अरब ने मिलाया हाथ, हुई ये डील

भारत और सऊदी अरब ने जल संसाधन प्रबंधन (वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट) के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए एक अहम समझौता किया है.

Advertisement
इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर भारतीय राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री ने हस्ताक्षर किए. (Photo: X/@IndianEmbRiyadh) इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर भारतीय राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री ने हस्ताक्षर किए. (Photo: X/@IndianEmbRiyadh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

भारत और सऊदी अरब ने पानी के बेहतर प्रबंधन और इस सेक्टर में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अहम समझौता किया है. दोनों देशों के बीच यह डील जेद्दा में चल रहे 'सऊदी वॉटर वीक' के दौरान हुई.

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत और सऊदी अरब ने जल संसाधन प्रबंधन (वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट) में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह समझौता सऊदी अरब के राष्ट्रीय जल सम्मेलन, 'सऊदी वॉटर वीक' के पहले संस्करण के दौरान किया गया, जिसकी मेजबानी जेद्दा कर रहा है.

रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा, 'यह भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है.'

यह भी पढ़ें: अटल सेतु से अब तक 12 लोगों ने कूदकर दी जान, 4 के शव अब भी लापता

इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर भारतीय राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री अब्दुल रहमान अब्दुल मोहसिन अल-फदली ने हस्ताक्षर किए. हस्ताक्षर समारोह के दौरान भारत के काउंसल जनरल फहद सूरी भी मौजूद थे.

भारतीय मिशन ने कहा, 'इस MoU का उद्देश्य जल संसाधन योजना, टिकाऊ जल प्रबंधन, सिंचाई प्रणालियों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण को मजबूत करना और बेस्ट प्रैक्टिसेज को एक-दूसरे के साथ शेयर करना है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »