अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान NSA को दिया न्योता, नवंबर में दिल्ली में होनी है बैठक

बताया जा रहा है कि बैठक दिल्ली में होगी. इसके लिए नवंबर में 10 और 11 तारीखों का प्रस्ताव रखा गया है. इस बैठक में अफगानिस्तान के सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी. यह बैठक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में होगी.

Advertisement
भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (फाइल फोटो) भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST
  • नवंबर में दिल्ली में होगी बैठक
  • बैठक के लिए पाकिस्तान के अलावा रूस और चीन को भेजा गया निमंत्रण

भारत ने नवंबर में दिल्ली में अफगानिस्तान पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है. बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान के NSA को भी इस बैठक के लिए न्योता भेजा है. इतना ही नहीं पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान में रूस, चीन जैसे प्रमुख हितधारकों को भी आमंत्रण भेजा गया है. 

बताया जा रहा है कि बैठक दिल्ली में होगी. इसके लिए नवंबर में 10 और 11 तारीखों का प्रस्ताव रखा गया है. इस बैठक में अफगानिस्तान के सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी. यह बैठक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में होगी. 

Advertisement

जून में आमने सामने आए थे भारत-पाकिस्तान के NSA
इससे पहले जून में ताजिकिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की मीटिंग हुई थी. इस दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पाकिस्तानी एनएसए मोईद यूसुफ आमने सामने आए थे. हालांकि, दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई थी. एससीओ की मीटिंग में  भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया था. इतना ही नहीं डोभाल ने पाकिस्तान में पनपे लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए एक्शन प्लान भी प्रस्तावित किया.

भारत अफगानिस्तान के मुद्दे पर लगातार एक्टिव है. यही वजह है कि हाल में अजित डोभाल ने रूसी समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात की थी. दोनों के बीच अफगानिस्तान को लेकर चर्चा हुई थी. इससे पहले डोभाल ने अमेरिकी NSA जैक सुवेलियन से भी इस मुद्दे पर बात की थी. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »