राजस्थान-उत्तराखंड से ओडिशा तक आफत की गर्मी, तेलंगाना में हीटवेव से 16 मौतें

देशभर में गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि दिन तो दिन, अब रातें भी राहत देने के बजाय लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. हीटवेव से लोगों की मौत हो रही हैं.

Advertisement
बढ़ता तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. (Photo-PTI) बढ़ता तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. (Photo-PTI)

aajtak.in

  • ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर लगातार जारी है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement

उत्तराखंड में गर्मी और पहाड़ों में भी पारा चढ़ा

उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर देखा जा रहा है. देहरादून में अधिकतम तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5°C अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2–3 दिनों तक तापमान इसी तरह बना रह सकता है. हालांकि इसके बाद 2–4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है. देहरादून में 26 मई को तापमान 41°C तक पहुंच सकता है. कुछ इलाकों में हल्के बादल और गरज-चमक की भी संभावना है, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

ओडिशा में रेड अलर्ट, कई शहरों में 45°C से ऊपर तापमान

ओडिशा में हालात और भी गंभीर हैं. राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कई शहरों में तापमान 43 से 45.9°C तक दर्ज किया गया.

  • बौध: 45.9°C (सबसे गर्म)
  • टिटलागढ़: 45.5°C
  • भवानीपटना और नुआपाड़ा: 44.5°C
  • झारसुगुड़ा: 44.4°C
  • संबलपुर और बोलांगीर: 44°C से ऊपर

IMD ने संबलपुर, बोलांगीर और बौध में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी लागू हैं. हालांकि चार दिन बाद तापमान में 2–3°C की गिरावट की संभावना जताई गई है. गर्मी और उमस इतनी ज्यादा है कि पुरी में 79% नमी के कारण भक्तों पर भी असर पड़ रहा है, और फायर सर्विस को पानी का छिड़काव करना पड़ा.

Advertisement

राजस्थान में सबसे ज्यादा तपिश, कई जगह 46°C के करीब तापमान

राजस्थान में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं. कोटा में 45.6°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि कई शहर 44-45°C के बीच झुलसते रहे.

  • श्रीगंगानगर और चित्तौड़गढ़: 45°C
  • जयपुर: 43.6°C
  • बीकानेर: 44.2°C
  • जैसलमेर: 44.3°C

IMD ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में तापमान 46-47°C तक जा सकता है. हालांकि 28–29 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है.

हरियाणा-पंजाब में भी लू का असर

हरियाणा और पंजाब में भी तापमान 40 से 46°C के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शुष्क और गर्म मौसम बने रहने की चेतावनी दी है.

  • सिरसा: 46.2°C (सबसे गर्म)
  • रोहतक: 45.2°C
  • भिवानी: 44°C
  • बठिंडा: 44.7°C
  • पटियाला: 43.6°C

हिमाचल और शिमला में मौसम का मिला-जुला असर

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 28–29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें ओलावृष्टि, तेज हवाएं (40–60 kmph) और गरज-चमक की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि 26–27 मई को कई इलाकों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है.

तेलंगाना में हीटवेव से मौतें, रेड अलर्ट जारी

तेलंगाना में हालात गंभीर बने हुए हैं. कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और कुछ इलाकों में “वार्म नाइट” की स्थिति भी दर्ज की गई है. राज्य सरकार के अनुसार अब तक 16 लोगों की मौत हीटवेव से हो चुकी है, जिसके लिए मुआवजे की घोषणा भी की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement