सीमा पर तनाव के बीच आज मिलेंगे भारत-चीन के विदेश मंत्री, SCO बैठक से इतर मुलाकात

भारत और चीन के विदेश मंत्री आज रूस के मॉस्को में मुलाकात करेंगे. एससीओ समिट से इतर ये मुलाकात होगी, जो मौजूदा तनाव के बीच पहली बड़ी मीटिंग होने जा रही है.

Advertisement
रूस के मॉस्को में हैं एस. जयशंकर रूस के मॉस्को में हैं एस. जयशंकर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST
  • भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की मुलाकात आज
  • मॉस्को में SCO समिट से इतर मिलेंगे विदेश मंत्री
  • मई से ही भारत-चीन सीमा पर है तनाव की स्थिति

लद्दाख सीमा पर मई से जारी तनाव के बीच आज पहली बार भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होगी. रूस के मॉस्को में चल रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से इतर आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मिलेंगे. लद्दाख सीमा पर पिछले कुछ दिनों में हलचल बढ़ी है, ऐसे में इस मुलाकात से बातचीत का कुछ रास्ता निकलने के आसार हैं.

Advertisement

बता दें कि बीते दिनों ही यहां ही भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई थी, लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया. क्योंकि चीन ने फिर लद्दाख सीमा के इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की, ऐसे में अब जब विदेश मंत्री मिलेंगे तो मई से लेकर अबतक की गई चीन की गुस्ताखियों का कच्चा चिट्ठा उनके सामने रखेंगे. 

SCO बैठक से इतर आज मॉस्को में भारत, रूस और चीन के विदेश मंत्री एक लंच मीटिंग में मिलेंगे. इसके बाद भारतीय और चीनी विदेश मंत्री की मुलाकात अलग से होगी. दोनों नेताओं की ये मुलाकात भारतीय समयानुसार 5.30 बजे के आसपास होगी. इसके बाद कल फिर भारत-रूस और चीन के विदेश मंत्री दोबारा मिलेंगे.

आपको बता दें कि चीन ने बॉर्डर पर लगातार घुसपैठ की कोशिश की है. 29-30  अगस्त की रात को पैंगोंग लेक के दक्षिणी छोर पर चीनी सैनिक आने लगे तो भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ दिया. इसके बाद तीन दिन तक लगातार चीन ने घुसपैठ की कोशिश की. अब बीते दिन ही चीन ने फिर से रेजांग ला पर कब्जा जमाने की कोशिश की और हथियारों के साथ करीब 50 सैनिक आ गए. लेकिन भारतीय जवानों ने फिर चीन की कोशिश को सफल नहीं होने दिया. 

Advertisement

लद्दाख सीमा के पास अभी भारत की स्थिति मजबूत है, क्योंकि काला टॉप, हेल्मेट टॉप समेत कई ऐसे इलाके हैं जिनपर भारतीय सेना का कब्जा हो चुका है. ऐसे में चीन बौखलाया हुआ है और इसी कारण बार-बार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है. हालांकि, इस सब विवाद के बीच लगातार बॉर्डर पर सैन्य कमांडरों में बातचीत का सिलसिला चल रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »