'कहां थे 10 लाख लोग, हमें दिखाइए', INDIA ब्लॉक की रैली पर BJP ने उठाए सवाल

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली में 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाया. उन्होंने मैदान की तस्वीरें दिखाते हुए 28 हजार कुर्सियों में 5 से 7 हजार के खाली होने और मैदान के बड़े हिस्से में लोगों के नहीं होने का दावा किया.

Advertisement
संबित पात्रा ने INDIA ब्लॉक की रैली में 10 लाख लोगों के दावे पर सवाल उठाए.(Photo- BJP) संबित पात्रा ने INDIA ब्लॉक की रैली में 10 लाख लोगों के दावे पर सवाल उठाए.(Photo- BJP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस ब्रीफिंग में रामलीला मैदान की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा ने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की बात कही थी, लेकिन रामलीला मैदान की तस्वीरें कुछ और ही स्थिति दिखा रही हैं.

Advertisement

संबित पात्रा ने कहा कि रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ में फैला है. उनके मुताबिक, मैदान का करीब 15 फीसदी हिस्सा स्टेज और उसके आगे बनाए गए डी में इस्तेमाल हुआ था. इसके बाद मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली दिखाई दे रहा था. उन्होंने कहा कि इस हिस्से में न तो सीटें थीं और न ही लोग मौजूद थे.

बीजेपी नेता ने कहा कि रामलीला मैदान में कुल 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं. उन्होंने दावा किया कि करीब 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं. उन्होंने कहा कि जो सफेद-सफेद हिस्सा वीडियो में दिखाई दे रहा था, वह खाली कुर्सियों का हिस्सा था. संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की ओर से दिखाया गया वीडियो करीब साढ़े तीन से चार बजे का है. उन्होंने कहा कि आगे की तरफ लोग मौजूद थे, लेकिन मैदान के पीछे और बीच के हिस्से में स्थिति अलग दिखाई दे रही थी.

Advertisement

कहां थे 10 लाख लोग, हमें दिखाइए

संबित पात्रा ने कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि अगर 10 लाख लोग आने वाले थे तो रामलीला मैदान में वे दिखाई क्यों नहीं दिए. उन्होंने कांग्रेस के 'वोट काट दिया' वाले दावे पर भी निशाना साधा. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि कितने लोग नहीं आए, कितने लोग कहीं और चले गए और वास्तव में कितने लोग रैली में पहुंचे.

राहुल गांधी पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रैली में आने वाले लोगों से थोड़ी खरीदारी करने की अपील पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने तंज कसा है. उन्होंने राहुल गांधी के पहले के वियतनाम और थाईलैंड दौरे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी चांदनी चौक में खरीदारी करेंगे.

संबित पात्रा ने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी को चांदनी चौक में खरीदारी करते देखा है. उन्होंने राहुल गांधी के पासपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें वियतनाम और थाईलैंड के स्टांप लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी शाम की फ्लाइट लेकर खरीदारी के लिए चले जाएंगे.संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह नहीं कहा कि वह यहां खरीदारी करेंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि वह कहां खरीदारी करेंगे.
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में अखिलेश का हमला, कहा- यूपी में सत्ता से बाहर होगी BJP

ट्रिक फोटोग्राफी का भी लगाया आरोप

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए रैली में बड़ी भीड़ दिखाने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा कि तस्वीरों के जरिए यह दिखाया जाता है कि बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जबकि मैदान की पूरी तस्वीर देखने पर स्थिति अलग नजर आती है. संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 लाख लोगों के आने का दावा किया गया था, लेकिन रामलीला मैदान की तस्वीरें खुद इस दावे पर सवाल खड़े कर रही हैं.

बीजेपी हमलावर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो वह पूरी जिंदगी 'मॉक पार्लियामेंट' में ही बने रहें, असली में उनका नंबर कभी नहीं लगेगा.

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस को दिल्ली और हरियाणा में हराया गया. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को और बिहार में आरजेडी को हराया गया, जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराया गया. उन्होंने कहा कि आज ये सभी हारे हुए लोग अपनी निराशा और हताशा में देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »