वायुसेना में नारी शक्ति का दम! शक्ति शर्मा बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षाबलों में टू-स्टार रैंक पाने वाली पहली गैर चिकित्सीय महिला बन गई हैं. अपने 30 साल के करियर में उन्होंने फील्ड स्टेशन, कमांड हेडक्वार्टर, ट्रेनिंग सेंटर और एयर हेडक्वार्टर में बहुत सारी अहम जिम्मेदारियां निभाईं.

Advertisement
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने भारतीय रक्षाबलों में टू-स्टार रैंक पाने वाली पहली नॉन-मेडिकल महिला अधिकारी बन कर इतिहास रच दिया है. शक्ति शर्मा ने 1 सितंबर से असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ(एजुकेशन) का पदभार संभाला है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एक सितंबर 2026 को शक्ति शर्मा ने एयर हेडक्वार्टर में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ(एजुकेशन) का पदभार संभाला है. शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा ब्रांच में शामिल हुई थीं.

Advertisement

30 साल का स्वर्णिम करियर

अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने फील्ड स्टेशन, कमांड हेडक्वार्टर, ट्रेनिंग सेंटर और एयर हेडक्वार्टर में बहुत सारी अहम जिम्मेदारियां निभाईं हैं. 

शक्ति शर्मा ने अपने 32 साल के गौरवशाली करियर में कई संस्थागत गतिविधियों का नेतृत्व किया है. शक्ति शर्मा ने न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बहुत योगदान दिया है. उन्होंने आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में भारतीय वायु सेना की 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना की है.

इससे पहले शक्ति शर्मा ने कपूरथला की प्रिंसिपल रहते हुए, तीनों सेनाओं की पहली महिला अधिकारी के रूप में काम किया है. शक्ति शर्मा की यह उपलब्धि भारतीय रक्षाबलों के इतिहास में महिलाओं के लिए मील का पत्थर हैं. 

यह भी पढ़ें: 'S-400 है कहां, लोकेशन पता करने के लिए पाकिस्तान ने लगाए जासूस', एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Advertisement

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा की इस पदोन्नति को रक्षाबलों में महिलाओं की यात्रा के लिहाज से एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. उनका इस पद तक पहुंचना उनके 30 साल के प्रतिष्ठित सैन्य करियर एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. शक्ति शर्मा की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो सैन्य क्षेत्र में आने का सपना देखती हैं. शक्ति शर्मा की यह उपलब्धि महिलाओं को शान के साथ आसमान छूने के लिए प्रेरित करती रहेंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »