हैदराबाद में Form-7 को लेकर पहली FIR, 30 वोटरों के नाम हटाने के आवेदन का मामला

हैदराबाद के मुशीराबाद क्षेत्र में Form-7 आवेदन के जरिए मतदाता सूची से 30 नाम हटाने की शिकायत पर पुलिस ने पहली FIR दर्ज की है. आरोपी एस. बालाचंदर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसले में सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया है. (File Photo- PTI) बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसले में सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया है. (File Photo- PTI)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

हैदराबाद में Form-7 से जुड़ी शिकायत को लेकर पहली FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मुशीराबाद की मतदाता सूची से 30 वोटरों के नाम हटाने के लिए कथित तौर पर Form-7 आवेदन जमा करने के मामले में 37 वर्षीय एस. बालाचंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह मामला 6 अक्टूबर 2026 को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया. FIR संख्या 299/2026 में एस. बालाचंदर को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, कथित Form-7 आवेदनों को लेकर मिली शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई. आरोप है कि मुशीराबाद की मतदाता सूची में दर्ज 30 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए Form-7 आवेदन दिए गए थे. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये आवेदन किन परिस्थितियों में जमा किए गए थे. इसके साथ ही Form-7 आवेदनों को लेकर शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस की ओर से अभी आरोपों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »