बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव, फिर ससुरालवालों को खुद बताई मर्डर की सच्चाई!

बेंगलुरु में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. राकेश नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर उसके शरीर के टुकड़े कर एक सूटकेस में भर दिया. इतना ही नहीं, राकेश ने इसके बाद अपने ससुरालवालों को फोन कर खुद इस मर्डर की जानकारी दी.  

Advertisement
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ राकेश पत्नी की हत्या कर फरार हुआ राकेश

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 28 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 1:15 AM IST

बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर उसके शरीर के टुकड़े कर एक सूटकेस में भर दिया.  

पति ने खुद ससुरालवालों को दी हत्या की जानकारी

आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश के रूप में हुई है. हत्या के बाद राकेश ने खुद अपनी पत्नी के माता-पिता को फोन कर इस भयावह अपराध की जानकारी दी. मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सम्बेकर के रूप में हुई है. राकेश एक निजी कंपनी में काम करता था और वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. वे पिछले एक साल से डोड्डाकन्नाहल्ली में रह रहे थे.

Advertisement

पुलिस को सूचना मिलते ही शुरू हुई जांच 

महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के बाद हुलीमावु पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस उपायुक्त (DCP) सारा फातिमा भी मौके पर पहुंचीं और जांच की. 

DCP दक्षिण-पूर्व के अनुसार, पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत रहने लगे थे. दोनों महाराष्ट्र से थे. शव को पूरी तरह सूटकेस में भरकर रखा गया था. मकान मालिक ने शाम 5:30 बजे दक्षिण-पूर्व पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दी.

पति-पत्नी के बीच अक्सर होती थी कहासुनी

गौरी ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट किया था और फिलहाल बेरोजगार थीं. वहीं, राकेश एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वर्क फ्रॉम होम कर रहा था. मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. सूत्रों के अनुसार, गौरी कई बार राकेश पर हाथ भी उठा चुकी थी. इन झगड़ों से तंग आकर राकेश अंदर ही अंदर गुस्से से भर रहा था.

Advertisement

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बीते दिन भी दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर राकेश ने गौरी के पेट में चाकू घोंप दिया. फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद, राकेश ने गौरी के शव को एक बड़े ट्रैवल सूटकेस में ठूंस दिया और उसे बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »