हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस अधिकारियों के किए गए तबादले

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है.

Advertisement
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है

कमलजीत संधू

  • ,
  • 06 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले के आदेश जारी किए हैं.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है.

महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को मत्स्य पालन और अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है. आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग की सचिव और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक आशिमा बराड़ को सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

Advertisement

अंबाला के मंडलायुक्त फूल चंद मीणा को रोहतक का मंडलायुक्त बनाया गया है. अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक एवं सचिव शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक एवं सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा को परिवहन आयुक्त तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक एवं रोहतक के आयुक्त अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक एवं अंबाला का आयुक्त बनाया गया है.

मानव संसाधन विभाग के निदेशक एवं व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के प्रशासक विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »