Ramadan Wishes 2024: 'आसमान पे नया चांद है आया...', इन स्पेशल मैसेज से दें रमज़ान की मुबारकबाद

इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक रमजान (Ramadan) की शुरुआत चांद देखने के बाद होती है. रमज़ान के इस मौके पर आप Facebook, WhatsApp के जरिए अपने दोस्‍तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज (Messages) भेजकर रमज़ान की मुबारकबाद दे सकते हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

Ramadan 2024 Wishes, Quotes, Messages: रमजान के पाक महीने को खुदा की इबादत का महीना कहा जाता है. इस साल रमजान 12 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इस पाक महीने को नेकियों का महीना भी कहते हैं. ऐसे में आप भी इस पाक महीने में खुदा की इबादत करते हुए दोस्तों को रमजान की मुबारकबाद देने के लिए भेजें ये खूबसूरत कोट्स.

Advertisement

>चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
ये दुआ है खुदा से हमारी.
माह-ए-रमाजन की मुबारकबाद 2024


>कितनी जल्दी ये अरमान गुजर जाता है 
प्यास लगती नहीं इफ्तार गुजर जाता है
हम सब गुनाहगारों की मग़फिरत करे अल्लाह
इबादत होती नहीं और रमज़ान गुजर जाता है!
Happy Ramadan 2024

>आसमान पे नया चांद है आया,
सारा आलम खुशियों से जगमगाया
हो रही है सहरी-इफ्तार की तैयारी
सज रही है दुआओं की सवारी
रमज़ान मुबारक 2024

>ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें वो तुझे तो उन्हें रमज़ान मुबारक कहना
Happy Ramadan 2024

>मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी, 
खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी, 
गम का साया कभी आप पर ना आए, 
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं, 
रमजान मुबारक 

Advertisement

>ना रहेगा ये सदा, कुछ ही दिन का मेहमान है
रहमत से भर लो झोलियां, गुजर रहा माह-ए-रमजान है
रमजान मुबारक

>रमजान में हो जाएं सबकी मुराद पूरी
मिले सबको ढेरों खुशियां
और ना रहे कोई इच्छा अधूरी

>रमजान आया है, रमजान आया है
रहमतों का बरकतों का महीना आया है
लूट लो नेकियां जितना लूट सकते हो
पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया है 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement