केरलः छात्रा को अपमानित करने वाले मुस्लिम नेता को राज्यपाल आरिफ खान ने लगाई फटकार, कही ये बात

केरल में एक सम्मान समारोह में स्कूली छात्रा को मुस्लिम नेता अब्दुल्ला मुसलियार ने कथित रूप से अपमानित किया. इसे लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुस्लिम नेता को आड़े हाथों लिया. वहीं महिला आयोग ने भी घटना की निंदा की है.

Advertisement
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (फाइल फोटो-PTI) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (फाइल फोटो-PTI)

विवेक राजगोपाल

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 11 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST
  • 10 मई को हुई थी ये घटना
  • घटना का वीडियो वायरल हुआ

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक स्कूली छात्रा को मंच पर कथित रूप से अपमानित करने के मामले में मुस्लिम नेता अब्दुल्ला मुसलियार की कड़ी आलोचना की. दरअसल, केरल के सुन्नी विद्वानों के एक संगठन समस्त केरल जेम-इय्यातुल उलमा (SKJU) के सदस्यों ने मंगलवार (10 मई) को मलप्पुरम जिले में एक सम्मान समारोह के दौरान स्कूली छात्रा को मंच पर आमंत्रित करने के दौरान अपमानित किया था. बता दें कि ये घटना कैमरे में कैद हो गई थी.

Advertisement

राज्यपाल ने कही ये बात

राज्यपाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि मलप्पुरम में एक युवा लड़की को अवॉर्ड प्राप्त करने के दौरान मंच पर अपमानित किया गया, क्योंकि वह एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुई थी. राज्यपाल ने कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैसे कट्टर मौलवी मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर धकेलते हैं. कुरान के आदेशों और संविधान के प्रावधानों की अवहेलना करते हुए उनके व्यक्तित्व को दबाते हैं. इस दौरान राज्यपाल आरिफ खान ने पवित्र कुरान को भी उद्धृत किया. 

क्या दिख रहा है वीडियो में?

वायरल वीडियो में एसकेजेयू के सदस्यों को एक लड़के को पुरस्कार देते देखा गया, इसके बाद एक लड़की को अवॉर्ड देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया. इस दौरान मुस्लिम नेता अब्दुल्ला मुसलियार उन सदस्यों के पास गए, जिन्होंने लड़की को सम्मानित किया. इतना ही नहीं, उन्होंने लड़की को अवॉर्ड देने के लिए सदस्यों को फटकार लगाई.

Advertisement

क्या कहा मुसलियार ने?

वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दुल्ला मुसलियार कह रहे हैं कि यहां इस लड़की को किसने बुलाया? अगली बार जब आप यहां किसी लड़की को बुलाएंगे तो मैं आपको दिखाउंगा कि मैं कौन हूं. 

घटना पर क्या कहा महिला आयोग ने?

वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल महिला आयोग की अध्यक्ष पी सतीदेवी ने कहा कि मुस्लिम नेता की महिला द्वेषपूर्ण टिप्पणी निंदनीय है. उन्होंने कहा कि समाज को सदियों पीछे ले जाने वाली सोच रखने वाले लोगों को अपनी अंतरात्मा को जगाना चाहिए. वहीं केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह के महिला विरोधी रुख के साथ खड़ी नहीं होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »