गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक

गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई की.

Advertisement
गोवा के वास्को में एक दुकान में भीषण आग लग गई है गोवा के वास्को में एक दुकान में भीषण आग लग गई है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:31 AM IST

गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. यहां ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से आग की स्थिति और इससे हुए नुकसान की जानकारी ली.

Advertisement

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'मुझे रात 11 बजे इस घटना की जानकारी मिली और मैं खुद यहां पहुंचा. पूरा प्रशासनिक अमला आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है. इस घटना में काफी नुकसान हुआ है.'

प्रभावित लोगों को मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस इलाके में लगने वाले संडे मार्केट में 150 से अधिक विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे. इसके अलावा यहां स्थायी दुकानें भी मौजूद हैं. प्रमोद सावंत ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नुकसान उठाने वाले दुकानदारों और विक्रेताओं को सरकार की ओर से अधिकतम संभव सहयोग दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »