'केबिन में बहस, फिर थप्पड़ों से पीटा...', पूर्व CM करुणानिधि की पोती ने SBI बैंक मैनेजर से की मारपीट- VIDEO

चेन्नई के अड्यार स्थित SBI की NRI ब्रांच में हुए विवाद का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयालविझी बैंक मैनेजर से बहस करती, उनके बैठने के अंदाज की नकल उड़ाती और कथित तौर पर थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं.

Advertisement
थप्पड़ मामले में पुलिस ने शुरू की जांच. (Photo: ITG) थप्पड़ मामले में पुलिस ने शुरू की जांच. (Photo: ITG)

अनघा

  • चेन्नई,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

चेन्नई के अड्यार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की NRI ब्रांच में हुए कथित मारपीट के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती और एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बैंक के ब्रांच मैनेजर के साथ बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं. आरोप है कि बहस के दौरान उन्होंने पहले मैनेजर के बैठने के अंदाज की नकल कर उनका मजाक उड़ाया और फिर उन्हें थप्पड़ मार दिया.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 20 जुलाई को अड्यार इलाके में स्थित SBI की NRI ब्रांच में हुई थी. बताया जा रहा है कि विवाद बिल्डिंग की खराब लिफ्ट को लेकर शुरू हुआ. जिस इमारत में बैंक की शाखा संचालित हो रही है, वह कयालविझी की बताई जा रही है. इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई.

पहले हुई बहस, फिर जड़ दिया थप्पड़
वायरल CCTV फुटेज में कयालविझी को ब्रांच मैनेजर के केबिन में बहस करते देखा जा सकता है. इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति उन्हें शांत कराने और पीछे हटाने की कोशिश करता है, लेकिन बहस जारी रहती है. वीडियो में कथित तौर पर वह मैनेजर को थप्पड़ मारती हुई भी दिखाई देती हैं.

पुलिस के अनुसार, SBI के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर कयालविझी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन पर ब्रांच मैनेजर के साथ मारपीट करने और उन्हें डराने-धमकाने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि घटना बैंक के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी. जिसके बाद क्लिप वायरल हो गया था.

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »