15 लाख का लोन लिया, 60 लाख चुकाए, फिर भी टॉर्चर... ट्रांसपोर्टर ने कर ली खुदकुशी

फरीदाबाद में 42 वर्षीय ट्रांसपोर्टर चंद्र प्रकाश सेठी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव घर में मिला और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. पत्नी दीपिका की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. परिवार ने कुछ लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Advertisement
फरीदाबाद में ट्रांसपोर्टर ने दी जान. (Photo: Representational ) फरीदाबाद में ट्रांसपोर्टर ने दी जान. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • फरीदाबाद,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 42 वर्षीय ट्रांसपोर्टर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्टर के परिवार ने कुछ लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है.

मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश सेठी के रूप में हुई है. उसका शव सोमवार रात यहां न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप-2 स्थित उसके घर में मिला. पुलिस ने बताया कि सेठी द्वारा छोड़े गए एक सुसाइड नोट और उसकी पत्नी दीपिका द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Advertisement

अपनी शिकायत में दीपिका ने आरोप लगाया कि उसके पति पिछले करीब दो साल से अपने कारोबार में आ रही दिक्कतों के चलते भारी आर्थिक तनाव से गुज़र रहे थे. दीपिका ने अपनी शिकायत में कहा, "मेरे पति ने कई लोगों से 15 लाख रुपये उधार लिए थे, जो 10 प्रतिशत तक का ब्याज वसूल रहे थे. 60 लाख रुपये चुकाने के बावजूद, वे और पैसों की मांग करते रहे."

परिजनों ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
उसने दावा किया कि आरोपियों ने उनके घर पर भी कब्ज़ा कर लिया था और पिछले एक साल से सेठी को परेशान कर रहे थे. उसने यह भी दावा किया कि उसके पति ने अपना तीन मंज़िला घर एक प्रॉपर्टी डीलर को 2.60 करोड़ रुपये में बेच दिया था, लेकिन बाद में डीलर ने सौदा रद्द करने की मांग की और अपने पैसे वापस मांगे.

Advertisement

दीपिका ने कहा, "मेरे पति के पास पैसे नहीं थे, इसलिए डीलर उन पर दबाव बनाने लगा. वह यह तनाव बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली." पुलिस के अनुसार परिवार ने आठ लोगों- सौरभ भाटिया, ओंकार भाटिया, अजय अरोड़ा, धर्मेंद्र कुमार, मनीष गोयल, हिना अरोड़ा, गौरव झा और रवि अरोड़ा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिवार को न्याय मिलकर ही रहेगा. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement