फरीदाबाद: प्यार में धोखे से आहत युवक ने नहर में कूदकर दी जान, पिता ने युवती पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

दिल्ली के मीठापुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित सैलून में काम के बाद मीठापुर के पास नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. ये दर्दनाक कदम उठाने से पहले युवक ने फोन पर पिता को बताया कि जिस युवती से वह सात साल से प्यार करता था, उसने उसे धोखा दिया है.

Advertisement
युवक ने नहर में कूदकर दी जान. (Photo:Representative- ITG) युवक ने नहर में कूदकर दी जान. (Photo:Representative- ITG)

aajtak.in

  • फरीदाबाद,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग में मिले कथित धोखे से आहत होकर 22 वर्षीय युवक ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली. पिता का आरोप है कि प्रेमिका के फोन में अन्य युवक से बातचीत देखकर उनका बेटा टूट गया था. उन्होंने बताया कि बेटे ने आत्महत्या करने से पहले उन्हें फोन किया था.  पल्ला थाने पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्यार में धोखा मिलने के बाद 22 साल के एक युवक ने कथित तौर पर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, मृतक दिल्ली के मीठापुर का रहने वाला था और फरीदाबाद के सेक्टर-21C में एक सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करता था.

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने युवती पर अपने बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पल्ला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की.

'सात साल का था रिश्ता'

पीड़ित पिता के अनुसार, उनके बेटे की अपने ही पड़ोस की युवती से कई साल पहले दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे ये दोस्ती रिश्ते में बदल गई और दोनों करीब सात साल से साथ थे. कुछ वक्त से उनके बीच विवाद चल रहे थे. गुरुवार को दोनों फिल्म देखने गए थे. शाम को युवती के फोन पर किसी अन्य युवक के साथ इंटिमेट (अंतरंग) बातचीत देखकर बेटे ने सवाल किए, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर वह आहत हो गया.

Advertisement

'पिता को फोन पर सुनाया दर्द'

पीड़ित पिता ने शिकायत में आगे बताया कि विवाद के बाद युवक युवती को उसके घर छोड़कर खुद घर लौटने के बजाय मीठापुर के पास नहर पर पहुंच गया. शाम करीब 7:30 बजे उसने पिता को फोन किया. वह फोन पर लगातार रो रहा था और कहा कि जिसे सात साल चाहा उसने धोखा दिया. पिता के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ. रात करीब 8:30 बजे उसका फोन बंद हो गया.

नहर से बरामद हुआ शव

इसके बाद परिजन जब गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे, तभी नहर में शव मिलने की सूचना आई. पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि युवक का शव रात करीब 9:30 बजे नहर से बरामद किया गया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »