त्योहारों से पहले सरकार का कुकिंग ऑयल पर बड़ा फैसला, सोयाबीन-पाम-सूरजमुखी तेल पर घटाई कस्टम ड्यूटी

रसोई के बजट पर बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है. फैसला ऐसे समय आया है जब त्योहारी सीजन करीब है और घरों में तेल की खपत बढ़ने वाली है.

Advertisement
सरकार ने खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है (Representative) सरकार ने खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है (Representative)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

त्योहारों से पहले रसोई को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कच्चे सोयाबीन और पाम ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% कर दी है. रिफाइंड सोयाबीन और पाम ऑयल पर यह ड्यूटी 32.5% से घटाकर 27.5% कर दी गई है.

इसके अलावा सूरजमुखी के तेल पर ड्यूटी 10% से घटाकर सीधे 0 कर दी गई है. वहीं रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर कस्टम ड्यूटी 32.5% से घटकर 22.5% हो गई है. ये बदलाव 24 सितंबर 2026 से लागू होंगे. 

Advertisement

केंद्र सरकार ने इन बदलावों को लागू करने के लिए 23 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन नंबर 31/2026-Customs जारी किया है. इस फैसले का सीधा मकसद खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर दबाव कम करना और महंगे कुकिंग ऑयल से परेशान ग्राहकों को राहत देना है. दुनियाभर में खाना पकाने वाले तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसका असर भारत के बाजार पर भी पड़ता है.

आयात पर निर्भर है भारत

भारत अपनी खाद्य तेल की जरूरत का आधे से ज्यादा हिस्सा आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने या रुपये की कीमत में बदलाव होने पर घरेलू बाजार में भी खाद्य तेल महंगा हो सकता है. कस्टम ड्यूटी में कटौती से आयात की लागत पर असर पड़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: त्योहारों से पहले एक्शन में तुकाराम मुंढे की टीम, 4700 किलो से ज्यादा नकली खोया पकड़ा

Advertisement

त्योहारों के सीजन से पहले फैसला

देश में त्योहारी सीजन करीब है. इस दौरान घरों में खाना बनाने, मिठाइयां तैयार करने और तलने-भूनने के लिए खाद्य तेल की खपत आम दिनों के मुकाबले ज्यादा होती है. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि बढ़ती मांग के बीच खाद्य तेल की कीमतों पर ज्यादा दबाव न आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »