अमेरिका पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत समारोह में दो बी1 बॉम्बर विमानों के फ्लाईओवर ने सबका ध्यान खींचा. ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर ट्रंप और जिनपिंग साथ खड़े थे, तभी विमानों की तेज आवाज गूंजी. वीडियो में ट्रंप की प्रतिक्रिया अलग नजर आई, जबकि जिनपिंग शांत दिखे. ट्रंप ने एयरबेस पहुंचकर जिनपिंग का स्वागत किया. दोनों नेताओं की बैठक में व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दे शामिल हैं.