Delhi Weather: दिल्ली में सताएगी खतरनाक गर्मी, अगले हफ्ते 40 के पार पहुंचेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बादलों से मिली राहत अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. मौसम साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ेगा और अगले हफ्ते राजधानी में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है. तेज गर्म हवाओं के साथ लू जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है.

Advertisement
अगले हफ्ते लू के थपेड़ों के लिए रहें तैयार (Photo-PTI) अगले हफ्ते लू के थपेड़ों के लिए रहें तैयार (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को देर शाम और रात के दौरान बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलीं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पालम इलाके में मौसम ज्यादा सक्रिय रहा. वहीं सफदरजंग में सुबह 9 से 10 बजे के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई. फिलहाल मौसम प्रणाली हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ चुकी है, लेकिन दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है.

Advertisement

बारिश और बादलों की वजह से बुधवार को तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन अब राजधानी में गर्मी फिर से जोर पकड़ने वाली है. सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. आज तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार के बाद दिल्ली में मौसम साफ होने लगेगा और तापमान तेजी से बढ़ेगा. शुक्रवार से रविवार के बीच पहली बार इस महीने पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. अगले हफ्ते के मध्य तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

तेज गर्म हवाओं के कारण लू जैसी परिस्थितियां भी बनने की आशंका है. शुक्रवार से सतही हवाओं की रफ्तार बढ़ने लगेगी, जो अगले हफ्ते तक जारी रह सकती है. ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं 15 और 16 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement