दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत के बाद दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है.

Advertisement
IMD ने इस दिन के लिए जारी किया अलर्ट (Photo- ITG) IMD ने इस दिन के लिए जारी किया अलर्ट (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 14 मई के बीच कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Advertisement

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से मौसम सुहावना हो सकता है. IMD ने 11 और 12 मई के लिए राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के चलते गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम खराब रह सकता है.

दूसरी तरफ, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में अगले 7 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. IMD ने लोगों को दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement