दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश, ऑफिस टाइम में ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर निकलें

दिल्ली में मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

Advertisement
दिल्ली में झमाझम बारिश. (photo: ITG) दिल्ली में झमाझम बारिश. (photo: ITG)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

दिल्ली में तेज हवाओं और गड़गड़ाहट के साथ हो रही मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ सुरक्षा के कदम उठाने की सलाह दी है.

प्रशासन ने ऑफिस टाइमिंग में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. इलके अलावा आईएमडी ने दिल्ली के कई इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे दिल्ली क्षेत्र के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बदलती मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

कई इलाकों में पानी भरने की आशंका

IMD के अनुसार, अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है. ऐसे में विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वह जरूरी न होने पर बाहर न निकलें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें.

IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने दिल्ली में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झमाझम बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों और इलाकों में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षा के कदम उठाने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »