चक्रवात 'अर्नब' के बीच मिला लापता कार्गो शिप 'सिग्मा पर्ल'! अंतर्वेदी तट की ओर बहता दिखा

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवात अर्नब के कारण लापता हुआ कार्गो जहाज 'सिग्मा पर्ल' अंतर्वेदी तट के पास बहता हुआ पाया गया है. ये जहाज विशाखापट्टनम से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में बेकाबू हो गया था. मरीन पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है कि ये वही जहाज है जिसकी तलाश की जा रही थी.

Advertisement
कार्गो शिप समुद्र में लापता हो गया था. (Photo- ITGD) कार्गो शिप समुद्र में लापता हो गया था. (Photo- ITGD)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • अमरावती,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इन दिनों चक्रवात अर्नब का कहर जारी है. काकीनाडा तट से लापता हुआ कार्गो जहाज अब राजोले के पास अंतर्वेदी तटीय क्षेत्र की तरफ बहता हुआ आ रहा है. मरीन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये वाकई में वही लापता जहाज है, जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ये कार्गो जहाज विशाखापट्टनम से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था. रास्ते में तकनीकी खराबी यानी इंजन फेल होने के कारण ये जहाज समुद्र में बेकाबू होकर बहने लगा था.

बताया जा रहा है कि ये वही जहाज है जो काकीनाडा तट के पास केजी बेसिन में रवा तेल क्षेत्र के पास बहता हुआ पाया गया था.

मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला 'सिग्मा पर्ल' जहाज

इस जहाज की पहचान मार्शल आइलैंड्स से जुड़े 'सिग्मा पर्ल' के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि इस जहाज ने विशाखापट्टनम बंदरगाह पर अपना माल खाली किया था और उसके बाद अपनी अगली यात्रा के दौरान ये इस हादसे का शिकार हो गया.

फिलहाल, मरीन पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि अंतर्वेदी तट की तरफ बहकर आ रहा ये जहाज वही है जो काकीनाडा के पास लापता बताया गया था. जहाज की सटीक पहचान, उसकी मौजूदा स्थिति, उस पर सवार क्रू की सुरक्षा और उसे किसी सुरक्षित जगह पर लाने के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर अभी पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »