कोरोना की दूसरी लहर में 719 चिकित्सकों की गई जान, बिहार ने खोए सबसे ज्यादा डॉक्टर

आईएमए के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में देशभर के 719 डॉक्टर्स की मौत हुई है. इन 719 में 111 डॉक्टर्स अकेले बिहार के हैं. दिल्ली में 109, यूपी में 79, पश्चिम बंगाल में 63 और राजस्थान में 43 चिकित्सकों की मौत हुई है.

Advertisement
डॉक्टर्स की मौत के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर (प्रतीकात्मक तस्वीर) डॉक्टर्स की मौत के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्नेहा मोरदानी

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST
  • दिल्ली में 109 चिकित्सकों ने गंवाई जान
  • उत्तराखंड, त्रिपुरा और गोवा में 2-2 की मौत

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कहर मचाया. कोरोना महामारी ने हर वर्ग के लोगों को अपना शिकार बनाया. अग्रिम मोर्चे से कोरोना से लोहा लेने वाले डॉक्टर्स भी कोरोना का शिकार होने से नहीं बचे. शुरुआत में ही वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना की दूसरी लहर में 700 से अधिक डॉक्टर्स ने जान गंवाई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले डॉक्टर्स की सूची जारी किया है.

Advertisement

आईएमए के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में देशभर के 719 डॉक्टर्स की मौत हुई है. इन 719 में 111 डॉक्टर्स अकेले बिहार के हैं. आईएमए ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली चिकित्सकों की मौत के मामले में दूसरे नंबर पर है. दिल्ली में 109 चिकित्सकों की जान गई. यूपी में 79, पश्चिम बंगाल में 63 और राजस्थान में 43 चिकित्सकों की मौत हुई है.

उत्तराखंड, त्रिपुरा और गोवा में दो-दो डॉक्टर्स की मौत हुई है. हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब के तीन-तीन डॉक्टर्स की जान गई है. मणिपुर, छत्तीसढ़ में पांच-पांच डॉक्टर्स की मौत हुई है. आईएमए ने कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले डॉक्टर्स की राज्यवार सूची जारी की है. कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में कुल 719 डॉक्टर्स की जान गई है.

कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले कुल डॉक्टर्स में से 299 डॉक्टर केवल तीन राज्यों से हैं.  बिहार, दिल्ली और यूपी में ही 299 डॉक्टर्स की मौत हुई है. आईएमए के मुताबिक कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 1400 से ज्यादा चिकित्सकों की जान जा चुकी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »